light को लेकर Yogi Government का बड़ा फैसला,इन लोगों को मिलेगा फ्री बिजली का लाभ,करना होगा ये काम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

light को लेकर Yogi Government का बड़ा फैसला,इन लोगों को मिलेगा फ्री बिजली का लाभ,करना होगा ये काम

light: बिजली को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इससे प्रदेश के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। पूर्वांचल की बात करें तो यहां के करीब 3.73 लाख किसानों को मुफ्त बिजली योजना का फायदा होगा।

वाराणसी जोन के चार जिले वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर में 2.45 लाख पीटीडब्ल्यू (निजी नलकूप) के कनेक्शन हैं। यूपी सरकार ने सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपभोग की सीमा तय कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने सभी निगमों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार 10 एचपी तक 1045 यूनिट एवं फिक्स चार्ज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी।

वहीं, 10 एचपी से ऊपर फिक्स चार्ज में 50 प्रतिशत एवं 1045 यूनिट तक छूट मिलेगी। इससे अधिक खपत पर टैरिफ के अनुसार भुगतान करना होगा।

इसके अलावा उक्त संयोजन पर घरेलू उपयोग में मात्र एक एलईडी बल्ब व एक पंखा चलाने की सुविधा मिलेगी। इसका विवरण भी उपभोक्ता को देना होगा।

इसके अतिरिक्त बिजली उपकरण के उपयोग पर अलग से आवासीय या कामर्शियल कनेक्शन लेना होगा।

बकाया जमा करने के तीन विकल्प

मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 तक का बकाया जमा करना होगा। उन्हें एकमुश्त समाधान योजना की सुविधा दी गई है।

किसानों को भुगतान के तीन विकल्प दिए गए हैं। पहले विकल्प में एकमुश्त भुगतान करने पर 100 प्रतिशत ब्याज और विलंब अधिभार में छूट दी जाएगी।

दूसरे विकल्प के तहत तीन किस्तों में बकाया चुकाने पर 90 प्रतिशत की छूट मिलेगी। तीसरे विकल्प में छह किस्तों में बकाया चुकाने की सुविधा दी गई है।

इसके तहत 80 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। किस्तों में समय पर भुगतान करना होगा। तभी किसानों को छूट का लाभ मिलेगा।

जमा करनी होगी 30 प्रतिशत धनराशि

31 मार्च तक कुल बकाये की 30 प्रतिशत धनराशि पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करनी होगी। इसके बाद ही उपभोक्ता को योजना में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ता को पावर कारपोरेशन की वेबसाइट पर 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...