leopard: तेंदुए के हमले में बच्ची घायल, इलाके फैली दहशत
leopard: उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के नानपारा वनरेंज में फसल काटने के दौरान एक
किसान की बेटी पर तेंदुए (leopard) ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज
अंतर्गत ग्राम भंडारी पुरवा निवासी पराग यादव का खेत जंगल से सटा हुआ है।
खेत में इस सरसों की फसल लगी है। बुधवार की शाम पराग सरसों की फसल काट रहा था।
उसके साथ में बेटी रेनू (07) और पत्नी भी थी। पति और पत्नी फसल काट रहे थे
कि तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए (leopard) ने बालिका को दबोच लिया।
माता और पिता से शोर मचाते हुए हांका लगाया। इस
पर तेंदुआ (leopard) बालिका को छोड़ कर जंगल की ओर चला गया।
उन्होंने बताया कि तेंदुए ने बालिका के गले पर हमला किया था।
उसे एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर
जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर तेंदुए के हमले की जानकारी होने पर
वन रक्षक रामानंद मश्रिा गांव पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की।
