Lawyers: डीएम के खिलाफ अधिवक्ताओं का फुटा गुस्सा,प्रतीकात्मक अर्थी उठाकर कलेक्ट्रेट का भ्रमण किया
lawyers: उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी के खिलाफ अधिवक्ताओं का गुस्सा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।
सोमवार को कचहरी खुलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता (lawyers) एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की प्रतीकात्मक अर्थी उठाकर कलेक्ट्रेट का भ्रमण किया।
उसके बाद नारेबाजी करते हुए कचहरी चौराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान देवरिया- गोरखपुर मुख्य मार्ग पर घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।
अधिवक्ताओं (lawyers) के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सीओ सिटी संजय रेड्डी और कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा भी मुस्तैद रहे।
जानिए क्या है पूरा मामला
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सिंहासन गिरी एक अधिवक्ता (lawyers) के खेत से चकरोड बनाए जाने की शिकायत करने गए थे।
इसी दौरान जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और सिंहासन गिरी में कहासुनी हो गई। जिलाधिकारी ने बार अध्यक्ष को चेंबर से निकल जाने को कहा।
Read also:Lawyer:तहसील परिसर में पानी के टंकी पर चढ़ा गया वकील,घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा,जानिए क्या था पूरा मामला
वीडियो बनाने पर भड़के थे वकील
इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता (lawyers) डीएम चैंबर के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे।
इसी दौरान डीएम की सुरक्षा में चलने वाले स्कोर्ट वाहन के चालक ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
आक्रोशित अधिवक्ताओं (lawyers) ने चालक का मोबाइल छीनकर पिटाई कर दी। इसके बाद से ही एडवोकेट डीएम को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
अधिवक्ताओं (lawyers) के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए एएसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ सिटी संजय रेड्डी, सदर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सदर समेत दर्जनों दरोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
