lawyer: हापुड़ कांड में 3 दिन प्रदेशव्यापी हड़ताल पर वकील, मिलेंगे सीएम योगी से
lawyer: हापुड़ कांड के विरोध में सोमवार से प्रदेशभर के वकील तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे।
रविवार को यह ऐलान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने बैठक के बाद किया है।
बार काउंसिल ने हापुड़ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है।
हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी बार को सूचना जारी कर दी है।
हापुड़ कांड को लेकर बुधवार से मेरठ समेत वेस्ट यूपी के वकील न्यायिक कार्य से विरत हैं।
वेस्ट यूपी के किसी जिले में वकील न्यायिक कार्य नहीं कर रहे।
हाईकोर्ट बेंच केंद्रीय संघर्ष समिति के संयोजक विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि
रविवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। इसमें निर्णय हुआ है कि चार से छह सितंबर तक
वकील शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान वकील प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे।
चार सितंबर को तहसील, जिला स्तर पर बार एसोसिएशन की ओर से धरना-प्रदर्शन होगा।
डीएम, एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
यह भी पढ़े:lawyer:कोर्ट में वकीलों का हंगामा,पुलिस लाठीचार्ज से नाराजगी पर विरोध प्रदर्शन
पांच सितंबर को सभी कचहरी परिसर में पुतला दहन कार्यक्रम होगा।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिवकिशोर गौड़ ने विज्ञप्ति जारी कर इस फैसले की जानकारी दी।
छह सितंबर को वर्चअुल बैठक के बाद आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी।
बार काउंसिल चेयरमैन ने सभी वकीलों से अनुरोध किया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। कलमबंद हड़ताल रहेगी।
हापुड़ कांड को लेकर बार काउंसिल ने रखीं मांगें
1. जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अविलम्ब स्थानांतरण।
2. दोषी पुलिस कर्मियों, जिन्होंने लाठीचार्ज किया और महिला
अधिवक्ताओं को भी पीटने का कार्य किया है, उन पर मुकदमा दर्ज हो।
3. प्रदेशभर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस ने मनगढ़ंत झूठी
कहानी बनाकर जो मुकदमे दर्ज किए हैं, उन्हें स्पंज किया जाए।
4. एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट पारित कर तुरंत प्रदेश में लागू किया जाए।
5. हापुड़ के घायल अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिया जाए।
