Lawyer:तहसील परिसर में पानी के टंकी पर चढ़ा गया वकील,घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा,जानिए क्या था पूरा मामला
lawyer: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गोला के चिकित्सा अधिकारी डॉ गणेश कुमार के साथ हुए विवाद के बाद मुकदमा दर्ज होने से नाराज lawyer मनोज श्रीवास्तव गुरुवार के दोपहर तहसील में पानी की टंकी पर चढ़ गए।
वहीं, काफी देर तक एसडीएम के वहां न पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी मान-मन्नौव्वल के बाद भी lawyer मनोज श्रीवास्तव पानी की टंकी से नीचे उतरने का नहीं ले रहे थे।
दरअसल अधिवक्ता मनोज की मांग है कि डॉ. गणेश कुमार द्वारा अधिवक्ता पर दर्ज कराए गए मुकदमे को स्पंज करते हुए उन पर कार्रवाई की जाए।
वहीं, कार्रवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने 3 जून को तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया था और चेतावनी दी थी कि अगर अधिकारियों द्वारा 17 जून तक डॉ. गणेश द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा स्पंज करते हुए उन पर कार्रवाई नहीं की गई तो 18 जून से क्रमिक अनशन अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में बदलेगा।
वकीलों ने मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। इसी मामले में तहसीलदार सुखबीर सिंह तहसील परिसर में चल रहे अधिवक्ताओं के आमरण अनशन स्थल पर गए और उनका हालचाल जानने की कोशिश कीन था।
लेकिन lawyer मनोज श्रीवास्तव ने आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया गुरुवार के दोपहर तहसील पहुंचे और पानी की टंकी पर चढ़ गए।
