lawyer:कोर्ट में वकीलों का हंगामा,पुलिस लाठीचार्ज से नाराजगी पर विरोध प्रदर्शन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lawyer:कोर्ट में वकीलों का हंगामा,पुलिस लाठीचार्ज से नाराजगी पर विरोध प्रदर्शन

lawyer: यूपी में हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में अवध बार, लखनऊ बार, सेंट्रल बार,

वक्फ ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -

lawyer आज हड़ताल पर रहे। इस दौरान विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन भी किए।

कुछ बार संगठन की चेतावनी देखते हुए पुलिस पहले ही सतर्क हो गई थी।

आज लखनऊ में पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहा। जेसीपी कानून व्यवस्था उपेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि

पुलिस को सतर्क कर बुधवार सुबह से कचहरी आस-पास पुलिस तैनात कर दी गई।

इसके अलावा बार एसोसिएशन से शांति की अपील भी की गई है।

यह भी पढ़े:-lawyer death: नागमणि के लालच में वकील की गई जान, आरोपियों ने 5 लाख रुपये छीनकर किया मर्डर

वहीं बुधवार दोपहर में लखनऊ सिविल कोर्ट में वकीलों ने हंगामा किया।

हापुड़ में पुलिस लाठीचार्ज से नाराजगी के बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने कोर्ट परिसर में

बुधवार को हंगामा किया। वकीलों ने कोर्ट परिसर में नारेबाजी करते हुए

हापुड़ में लाठीचार्ज के पीड़ित अधिवक्ताओं के लिए न्याय की मांग की।

दरअसल, हापुड़ घटना के बाद प्रदेश भर में अधिवक्ता आक्रोशित हैं।

अवध बार के अलावा वेस्ट यूपी के वकीलों ने भी हड़ताल की है।

वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।

वहीं कोर्ट परिसर के आस-पास वकीलों के प्रदर्शन के कारण जाम की भी स्थिति है।

लोगों से इन इलाकों से न जाने की अपील की जा रही है। दूसरी ओर प्रदर्शन कर रहे बार काउंसिल की मांग है

कि हापुड़ के डीएम, एसपी और सीओ का तबादला किया जाए।

दोषी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।घायल अधिवक्ताओं को

मुआवजा दिया जाए। इसके लिए योगी सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने की भी खबरे हैं।

बताया जा रहा है कि हापुड़ में पुलिस ने 16-17 नामजद सहित 150 से 200 अज्ञात वकीलों के खिलाफ

बलवा, निषेध आज्ञा का उल्लंघन, पुलिसकर्मियों से मारपीट, धारा 144 का उल्लंघन,

जाम लगाकर तोड़फोड़ करना आदि जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हापुड़ में सुरक्षा के लिहाज से जिले का पुलिस फोर्स तैनात है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related