lady constable: दूसरी महिला के साथ रहता है पति, सीओ पद से रिटायर्ड ससुर भी करता है अश्लील हरकत, महिला कांस्टेबल का आरोप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lady constable: दूसरी महिला के साथ रहता है पति, सीओ पद से रिटायर्ड ससुर भी करता है अश्लील हरकत, महिला कांस्टेबल का आरोप

lady constable: यूपी के बदायूं में एक महिला कांस्टेबल ने अपने ही कांस्टेल पति और

रिटायर्ड सीओ ससुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे छोड़कर

- Advertisement -
- Advertisement -

दूसरी महिला के साथ रहता है। महिला का आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में उसका ससुर उस

पर गलत नजर रखता है, कई बार अश्लील हरकतें भी कर चुका है। महिला कांस्टेबल (lady constable) ने अपने

रिटायर्ड सीओ ससुर पर भी गंभीर आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की।

एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

सिविल लाइंस पुलिस ने रिटायर्ड ससुर एवं उनके बेटे के खिलाफ

दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

मामला थाना सिविल लाइंस क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस लाइंस में रहने वाली महिला कांस्टेबल ने

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि वह पुलिस विभाग में महिला आरक्षी पद पर तैनात

है। उसके पति कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह एसपी देहात के हमराह हैं।

वहीं, ससुर श्योराज सिंह पुलिस विभाग से सीओ के पद से

सेवानिवृत हुए हैं।उसके दो बच्चे हैं जोकि उसके साथ ही रहते हैं।

आरोप है कि पति शिवेंद्र सिंह चार साल से एक अन्य महिला के साथ किराए के मकान में रह रहा

है। वह जब भी पति से मिलती है तो वह उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करता है।

ससुर श्योराज सिंह रिटायर होने के बाद से ही उसके साथ सरकारी आवास में रह रहे हैं।

आरोप है कि ससुर की शह पर ही उसका पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है।

पति के जाने के बाद उसके ससुर उस गलत नजर रखते हैं।

उसने ससुर की हरकतों का विरोध किया तो उन्होंने समाज में बदनाम करने की धमकी दी।

साथ ही उसके जेवर लेकर पैतृक गांव चकाथल अलीगढ़ चले गए।

महिला कांस्टेबल (lady constable) ने अपने पति व ससुर से जानमाल का खतरा बताते हुए

एसएसपी से न्याय की गुहार लगायी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कांस्टेबल

पति शिवेंद्र सिंह व उसके पिता रिटायर्ड सीओ श्योराज सिंह पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नाई ने बताया, एसएसपी के आदेश पर महिला आरक्षी की तहरीर

पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...