JE: UP के सभी 545 नगर पंचायतों में होंगे जेई, योगी सरकार करने जा रही यह व्यवस्था

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

JE: UP के सभी 545 नगर पंचायतों में होंगे जेई, योगी सरकार करने जा रही यह व्यवस्था

JE: यूपी में नगर विकास विभाग ऐसी व्यवस्था करने जा रहा है कि नगर पंचायतों को उधारी के

अवर अभियंताओं से काम नहीं चलाना पड़ेगा। प्रदेश के सभी 545 नगर पंचायतों में

- Advertisement -
- Advertisement -

एक-एक अवर अभियंता की व्यवस्था की जाएगी। इन्हें आउटसोर्सिंग के आधार पर रखा जाएगा

या नई भर्तियां की जाएंगी, उच्च स्तर से जल्द ही मंजूरी ली जाएगी।

मौजूदा समय अधिकतर नगर पंचायतों में अवर अभियंता नहीं हैं।

इसके चलते अधिशासी अधिकारियों को विकास कार्य संबंधी प्रस्ताव बनवाने के लिए

दूसरे विभागों का सहारा लेना पड़ता है। कुछ नगर पंचायतों में दूसरे विभागों के अवर

अभियंताओं को लगाया गया है, जिसके चलते गड़बड़ी की संभावना बनी रहती है।

शासन स्तर पर पिछले दिनों इसको लेकर बैठक हुई थी। निकायों से विकास कार्य संबंधी

आने वाले आधे-अधूरे प्रस्तावों पर चर्चा की गई। अधिकतर नगर पंचायतों के पास अपने अभियंता

नहीं है। इसके चलते डीपीआर बनवाने के लिए दूसरे विभागों का सहारा लेना पड़ता है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related