IPS Transfer: UP में 2 IPS अफसरों के तबादले, सैयद अली अब्बास बने आगरा के नए अपर पुलिस उपायुक्त
IPS Transfer: IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। दो अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इसमें सैयद अली अब्बास को आगरा का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
डॉ: दुर्गेश कुमार लखनऊ के नए डीसीपी होंगे। आईपीएस विद्यासागर मिश्र का तबादला निरस्त कर दिया गया है। वह नोएडा डीसीपी बने रहेंगे।

तबादला सूची के अनुसार आईपीए अधिकारी सैयद अली अब्बास अब तक लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे।
अब वह आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बतौर अपर पुलिस उपायुक्त तैनात होंगे। आईपीएस डा.दुर्गेश कुमार अभी तक सीतापुर 11 वीं पीएसी वाहिनी में सेनानायक के पद पर तैनात थे। अब उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
ट्रांसफर किए गए अधिकारियों से नई तैनाती स्थल पर तत्काल चार्ज लेने को कहा गया है।
