hospital: महिला ने दिया अनोखे बच्चे को जन्म, डॉक्टर-परिजन सभी हैरान, अस्पताल में मचा हडकंप
hospital: कई बार ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं हो जाती हैं, जिनके बारे में जानकर लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं।
आपने कई अजीब बच्चों के जन्म के बारे में भी सुना और देखा होगा।
कई बार बच्चे के किसी अंग में दिक्कत आ जाती है या फिर अंगों की संख्या अतिरिक्त होती है।
जैसे कई बार दो सिर वाले बच्चों या चार हाथ और चार पैर वाले बच्चों का भी जन्म हुआ है।
हाल ही में उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ऐसे ही बच्चे का जन्म हुआ,
जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल (hospital) में हड़कंप मच गया।
सिर से लेकर कमर तक, बाल ही बाल
दरअसल यह घटना उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में स्थित एक अस्पताल की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया है।
इस बच्चे का जन्म की खबर आग की तरह फैल गई। लोग इस बच्चे को देखकर चौंक गए
क्योंकि बच्चे के सिर से लेकर कमर तक बाल ही बाल दिख रहे हैं।
हालांकि ये सभी बाल पीछे की तरफ यानी पीठ पर उगे हुए हैं।
इस बीमारी की वजह से हुआ ऐसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे के साठ से ज्यादा प्रतिशत शरीर पर घने बाल पाए गए हैं।
यह घटना मंगलवार की बताई जा रही है। दरअसल मंगलवार को एक महिला प्रसव के लिए भर्ती हुई थी।
डिलीवरी के बाद पैरामेडिकल स्टॉफ और परिजनों ने बच्चे की पीठ पर यह सब देखा तो वे चौंक गए।
जांच में पता चला कि बच्चे को जिएंट कंजेनिटल मेलानोसाइटिक नेवस नाम की बीमारी है।
लखनऊ किया गया रेफर
जिएंट कंजेनिटल मेलानोसाइटिक नेवस नाम की बीमारी की वजह से बच्चे के पीठ से लेकर
कमर तक का एरिया ब्लैकनेस है। बताया जा रहा है कि इस बच्चे के पैदा होने की सूचना पर
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और जांच शुरू करने के बाद
बच्चे के परिवारवालों को ढांढस दिया कि ट्रीटमेंट के बाद यह सही हो जाएगा।
फिलहाल बच्चे को इलाज के लिए लखनऊ भिजवा दिया गया।
