hospital: गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों के लिए जल्द 16 अस्पतालों में खुलेंगे आईसीयू

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

hospital: गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों के लिए जल्द 16 अस्पतालों में खुलेंगे आईसीयू

hospital: यूपी में आने वाले समय में कई क्षेत्रों के गंभीर मरीजों को आईसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट) बेड के लिए

भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आईसीयू की सुविधा उनके जिले में मिल सकेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके लिए राज्य सरकार 16 जिलों में आईसीयू की सुविधा शुरू करेगी। शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस

संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जल्द ही आईसीयू की सुविधा को जल्द शुरू करने को कहा है।

अभी राज्य के 21 अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा है। ऐसे में गंभीर रोगियों को उपचार के लिए लंबा सफर तय करना

पड़ रहा है। रोगियों को और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा शुरू करने का

फैसला किया गया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि 16 और जिलों के सरकारी अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा होगी।

इसमें 213 बेड होंगे, फिर 37 अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को जल्द से जल्द आईसीयू के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

विशेषज्ञ और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की जाएगी। समय-समय पर स्टाफ व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया

जाये। ताकि गंभीर रोगियों को इलाज मुहैया कराने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

नेशनल हेल्थ मिशन के तहत भी विशेषज्ञ व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाये।

रोगी कल्याण समिति के बजट से संसाधन को जुटाए जाएं। आईसीयू की स्थापना में बजट की कमी आड़े नहीं आएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...