Honored: सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
honored: जौनपुर के स्थानीय राजा श्री कृष्ण दत्त इंटर कॉलेज के प्रबंधक की अध्यक्षता में कॉलेज की सभागार में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें वर्ष 2024 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित (honored) किया गया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रबंधक डा सत्य राम प्रजापति ने सभी छात्र छात्राओं को और अधिक परिश्रम करके जिले और प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया ।
इंटरमीडिएट में खुशी कन्नौजिया ने 89ः अंक प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया विज्ञान वर्ग में खुशबू मौर्य ने 80 प्रतिशत मनीष कुमार 77ः और शिवम पाल ने 75ः अंक प्राप्त किया।
वाणिज्य वर्ग में पायल राय 75ः अंक प्राप्त किया तथा इन्नमा फातिमा ने 71ः अंक प्राप्त किया।मानविकी वर्ग में ज्योति मौर्य ने 73ः तथा श्रुति बिंद ने 71ः अंक प्राप्त किया।
हाई स्कूल में मंतशा बानो ने 85ः अंक प्राप्त करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया नितेश यादव ने 82ः नेहा शर्मा ने 80ः तनीषा बिंद ने 80ः तथा कृति मोदनवाल ने 80ः प्राप्त किया।
विद्यालय के उप प्रबंधक जियाराम यादव जी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना किया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय चौबे ने मेधावी छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
सम्मान (honored) समारोह में प्रेमचंद, अशोक तिवारी ,डॉक्टर रमेश चंद्र ,डॉक्टर बृजेश सिंह, राघवेंद्र सिंह ,पवन कुमार साहू, डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद यादव, आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉक्टर विश्वनाथ यादव ने किया।
