Health of department: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ऐलान, स्वास्थ्य विभाग में नए पदों पर भर्ती, लापरवाही पर एक्शन भी हुआ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Health of department: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ऐलान, स्वास्थ्य विभाग में नए पदों पर भर्ती, लापरवाही पर एक्शन भी हुआ

Health of department: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है।

नवनिर्मित अस्पतालों में नवीन पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके साथ ही नए उपकरणों को भी स्थापित किया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

आमजन को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ब्रजेश पाठक के पास ही यूपी का स्वास्थ्य विभाग (Health of department) है।

उन्होंने बताया कि नवनिर्मित 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय,

विजय नगर (डूडूहेडा) गाजियाबाद, 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, बांसगांव, गोरखपुर, 50 शैय्यायुक्त संयुक्त चिकित्सालय, बांसी,

सिद्धार्थनगर को क्रियाशील किए जाने के लिए हर अस्पताल में 38 पदों के हिसाब से कुल 174 पदों एवं लखनऊ के नवनिर्मित 50 शैय्यायुक्त एमसीएच विंग गोसाईंगंज एवं काकोरी की स्थापना हेतु प्रति अस्पताल 42 पदों के हिसाब से कुल 84 पदों को सृजित किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

वहीं, लखनऊ स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में विभिन्न विभागों में आधुनिक उपकरण एवं संयत्र स्थापित किए जाने हेतु

150 करोड़ एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया में आधुनिक उपकरण एवं संयत्रों को स्थापित किए जाने हेतु 1.99 करोड़ रुपये एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय,

प्रतापगढ़ में आधुनिक उपकरण एवं संयत्रो को स्थापित किए जाने हेतु दो करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

लापरवाही में चिकित्सकों पर गाज, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

लखनऊ। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के मामलों पर स्वास्थ्य विभाग (Health of department) में लगातार कार्रवाई जारी है।

गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कई चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश जारी किए।

लापरवाही एवं प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले में वरिष्ठ परामर्शदाता, जिला संयुक्त चिकित्सालय, सोनभद्र में तैनात डॉ. माधुरी सिंह की वेतनवृद्धि रोकते हुए परिनिंदा प्रविष्टि प्रदान की गई है।

वहीं, गोरखपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिपरौली में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. नीतू कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कौड़िया में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार चौरसिया द्वारा रोगियों से अभद्र व्यवहार करने, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अव्हेलना करने एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में विभागीय अनुशासनिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

उधर, डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद में तैनात आपातकालीन चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी पर गलत तरीके से मेडिकोलीगन किए जाने का मामला संज्ञान में आने पर डॉ. चतुर्वेदी को तत्काल आरोप पत्र दिए जाने के निर्देश प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य को दिए गए हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related