Hanging:पेड़ से लटकता मिला नवविवाहिता का शव,पन्द्रह दिन पहले मंदिर में रचाई थी शादी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Hanging:पेड़ से लटकता मिला नवविवाहिता का शव,पन्द्रह दिन पहले मंदिर में रचाई थी शादी

Hanging: बलिया में लव मैरिज के 15 दिन बाद ही एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला है।

मृतका की मां ने प्रेमी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मौत के बाद लड़का मौके से फरार है।

- Advertisement -
- Advertisement -

मृतका की पहचान अतरडरिया निवासी सपना चौहान (21) के रूप में हुई है।

पूरा मामला सहतवार थाना क्षेत्र के अतरडरिया गांव स्थित एक फुलवारी का है।

जहां एक पेड़ में रस्सी के सहारे शव लटकता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने कहा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा।

गांव के चौकीदार ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी

घटना की जानकारी तब हुई जब गांव के चौकीदार ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस शव को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच किया।

बताया जाता है कि सपना और अमित के बीच प्रेम प्रपंच चलने के बाद बीते 18 जून को क्षेत्र के प्रसिद्ध पचरूखा देवी मन्दिर में शादी हुई थी।

जहां दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। बकायदा स्टाम्प पर लिखकर भी शादी हुई थी।

लोगों ने बताया कि जब मंदिर में शादी हो रही थी दोनों पक्ष ने लड़के और लड़की दोनों से ये पूछा था

आप दोनों की शादी किसी दबाव में तो नहीं हो रहा। मौके पर गांव के भी कई लोग मौजूद थे।

लड़की और लड़के दोनों ने शादी के लिए हामी भरी थी। लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा दोनों ने साथ में सात फेरे भी लिए।

शादी संपन्न होने पर दोनों ने वहां मौजूद गार्जियन के पैर भी छुए। शादी के बाद सपना अमित के घर चली आई।

थाने में बहू सपना के गायब होने की सूचना दी

इस बीच अमित के पिता प्रेम चन्द चौहान ने एक जुलाई को सहतवार थाने में बहू सपना के गायब होने की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि 30 जून को मेरी बहू सपना घर से गायब हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर सपना को ढूंढ़ने के प्रयास में जुट गई।

मृतका सपना की मां रेखा देवी ने बताया 15 जून को मेरी लड़की सपना को मुसाफिर का लड़का मनोज, प्रेमचंद का लड़का अमित और प्रेमचंद का नाती भगा ले गए।

उसके बाद हमें धमकी दिया कि उसकी कहीं शादी की तो सपना को मार देंगे।

इस पर उन्हें समझाकर वापस बुलाया 18 जून को उनकी मंदिर में प्रेमचंद के लड़के अमित से दुर्गा मंदिर में शादी करवा दी।

30 जून को हमें बताया कि लड़की भाग गई है। हमने प्रेमचंद से पूछा कि लड़की कहां है। तो उसने कहा कि भाग गई है।

कल प्रेमचंद का फोन आया कि आइए लड़की को खोजा जाए तो हमने कहा कि हम लोग आएंगे तो आप हमें भी गायब कर देंगे और हम लोग नहीं गए।

आज हम लोग बलिया एसपी ऑफिस पर पहुंचे तब हमें सूचना मिली की सपना की लाश मिली है आ जाइए। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे।

मृतका के पिता दया शंकर चौहान ने बताया कि मेरी लड़की को 15 तारिख को अमित भगा कर ले गया।

हम लोगों ने उनके घर वालों से बोले मेरी बेटी को वापस लाओ जिंदा हो या मुर्दा हो। उसके बाद दोनों वापस लेकर आए।

30 को लड़के वालों ने सूचना दी कि लड़की भाग गई है।

हम लोग थाने गए लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस वाले बोले कल आइए।

एक दिन बाद भी गए। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद एसपी ऑफिस गया और सूचना दी।

पुलिन ने बेटी की उम्र 20 साल बताने की धमकी दी है। जबकि मेरी बेटी 14 साल की थी। इसके बाद बेटी की मौत की सूचना मिली।

जांच के बदा होगी कार्रवाई

बांसडीह के सीओ प्रभात कुमार ने बताया कि थाना सहतवार क्षेत्र के अंतडरिया में एक युवती का शव मिला जो पेड़ से लटका हुआ मिला।

मौके पर थानाध्यक्ष तथा फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच की। सारे पहलुओं की जांच की जा रही है।

सारे साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, जो भी दस्तावेज मिलेंगे।

उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...