Group marriage: शादीशुदा महिला ने अपने ही पति के साथ क्यों सामूहिक विवाह में लिए फिर फेरे?जानिए मामला..
group marriage: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का लाभ लेने के लिए
एक महिला ने दोबारा अपने ही पति से फेरे ले लिए। युवती की शादी ढाई वर्ष पहले ही कासगंज में हो चुकी है।
- Advertisement -
- Advertisement -
बताया जाता है कि युवती के डेढ़ साल की बेटी भी है। इस मामले की शिकायत पहले
उसावां ब्लॉक पर की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब डीएम से शिकायत की गयी है।
उसावां ब्लॉक क्षेत्र की एक गांव निवासी ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2021 मे कासगंज के वार्ड नंबर दो निवासी से की
थी। वर्ष 2022 में बेटी को जन्म दिया। इधर 14 दिसंबर 2022 को हुये मुख्यमंत्री समूहिक विवाह (group marriage) में
उसने अपनी बेटी के पति सूर्य प्रताप के साथ ब्लॉक उसावां में फिर से फेरे दिला दिए।
बीडीओ उसावां से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब डीएम से शिकायत की गई है
