Ground:UP के गांवों में खत्म होगा जमीन विवाद, योगी सरकार देगी ये सुविधा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ground:UP के गांवों में खत्म होगा जमीन विवाद, योगी सरकार देगी ये सुविधा

ground:यूपी में राजस्व परिषद शहरों की तरह गांवों में भी संपत्तियों के म्यूटेशन यानी

नामांतरण की सुविधा देने जा रहा है। इसका मकसद संपत्तियों के बंटवारों को लेकर होने वाले

- Advertisement -
- Advertisement -

विवादों को समाप्त करना और न्यायालयों में चल रहे मामलों में कमी लाना है।

इसके लिए उत्तर प्रदेश ग्रामीण आबादी (भूमि, भवन एवं परिसंपत्ति) अधिकार

अधिनियम-2023 बनाने की तैयारी है। इसके मसौदे पर बोर्ड की बैठक में चर्चा हो चुकी है।

उच्च स्तर से अनुमति मिलने के बाद कैबिनेट से मंजूरी के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।

शहरी क्षेत्रों में संपत्तियों के म्यूटेशन के लिए तो व्यवस्था है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी सुविधा नहीं है।

मौजूदा समय खेत लेने पर खतौनी में नाम दर्ज कराने की सुविधा है

और संपत्तियों के बंटवारे या फिर बेचने पर घरौनी में नाम दर्ज करने की सुविधा है।

इन कामों में काफी समय लग जाता है। खतौनी के लिए एसडीएम कार्यालय में मामला जाता है

और कभी-कभार लंबा समय लग जाता है। राजस्व परिषद चाहता है

कि संपत्तिों के नामांतरण की सुविधा दे दी जाए, जिससे इसे बेचने

या फिर बांटवारे पर इसमें नाम दर्ज कराना आसान हो जाए।

यह भी पढ़ें :ground: अब यूपी में जमीन पर खेती के अलावा कुछ भी किया तो लेनी होगी इजाजत, जानिए यह नया आदेश

नामांतरण के लिए आवेदन करना होगा और इस पर आपत्तियां मांगने के बाद

किसी तरह का कोई विवाद न होने पर इसे स्वीकार कर लिया जाएगा।

नामांतरण कराने वाले व्यक्ति को एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा,

जिसमें यह स्पष्ट रूप से लिखा होगा कि उस संपत्ति पर उसका अधिकार है।

अधिनियम में ऐसी संपत्ति को उत्तराधिकारियों के बीच विभाजित करने का प्रावधान भी होगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...