Gift: 15 अगस्त पर यूपी के नौ करोड़ ग्रामीणों को तोहफा देगी योगी सरकार, जानें क्या है योजना

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gift: 15 अगस्त पर यूपी के नौ करोड़ ग्रामीणों को तोहफा देगी योगी सरकार, जानें क्या है योजना

gift: योगी सरकार जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना के तहत 77वें स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को

यूपी के नौ करोड़ ग्रामीणों को नल से जल का gift देगी। इस दिन डेढ़ करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों के घर नल से जल

- Advertisement -
- Advertisement -

की सप्लाई शुरू हो जाएगी। यह पहला मौका होगा जब राज्य के आधे से ज्यादा

ग्रामीण परिवारों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह बड़ी सौगात मिलेगी।

नल कनेक्शन देने की गति कम नहीं होनी चाहिए

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने 15 अगस्त को यूपी के डेढ़ करोड़

ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने की तैयारियों की समीक्षा रविवार को की।

अधिकारियों से कहा कि नल कनेक्शन प्रदान करने की गति कम नहीं होनी चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस के पर्व को गांवों में काम कर रही संस्थाएं नल कनेक्शन मिलने वाले परिवारों के साथ मनाएं।

56.83 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक पहुंच गया है नल का जल

बता दें कि 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन की शुरुआत के समय यूपी में केवल 1.97 फीसदी ग्रामीण

परिवारों तक ही नल से जल की सुविधा थी। योगी सरकार ने मात्र चार सालों में काफी तेजी से कार्य करते हुए

राज्य के 56.83 फीसदी ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा दिया है।

उत्तर प्रदेश देश में प्रतिदिन सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाला राज्य है। हर घर जल योजना से यूपी में प्रतिदिन 40,000 से

अधिक घरों तक नल सप्लाई पहुंचाई जा रहीं है। योजना का लक्ष्य वर्ष 2024 तक यूपी के

2 करोड़ 62 लाख से अधिक परिवारों तक नल से जल पहुंचाना है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...