Ghostly: यूपी के इस जंगल से आ रही थीं रोनें की आवाजें,वीडियो में कैद हुई थी ‘भूतनी’, यूपी पुलिस ने खोल दी पोल-पट्टी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Ghostly: यूपी के इस जंगल से आ रही थीं रोनें की आवाजें,वीडियो में कैद हुई थी ‘भूतनी’, यूपी पुलिस ने खोल दी पोल-पट्टी

Ghostly: यूपी के अमेठी संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गड़ेरी गांव में जंगल से आ रही एक महिला के रोने और पायलों की झंकार की आवाज में नया ट्विस्ट आ गया है।

एसपी ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए रात में ही पुलिस को जांच के लिए भेज दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

जांच के बाद पुलिस ने जंगल वाली भूतनी की पोल पट्टी खोलकर रख दी। पुलिस ने घटना फर्जी पाई।

वहीं पुलिस की सक्रियता के बाद ग्रामीणों ने भी खामोशी की चादर ओढ़ ली है।

बुधवार को अमेठी में तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा था।

वायरल वीडियो में घटाटोप अंधकार में एक क्रंदन करती हुई महिला की आवाज और पायल की झंकार भी सुनाई दे रही थी।

वीडियो काफी भयावह था। वीडियो के साथ ही दो-तीन तस्वीरें भी थी जिसमें एक महिला के शक्ल की आकृति अलग-अलग मुद्राओं में थी।

बताया जा रहा था कि यह वीडियो संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गडेरी गांव के जंगल का है। जहां एक भूतनी रात में ऐसे ही नजर आती है।

भूतनी रात में ऐसे ही नजर आती

बताया यह भी जा रहा था कि यह वीडियो एक स्थानीय युवक द्वारा सूचना देने के बाद संग्रामपुर थाने की 112 पीआरबी पर तैनात आरक्षी द्वारा बनाया गया है।

वीडियो और उससे जुड़ी खबरें एसपी अनूप सिंह के संज्ञान में आई तो उन्होंने पूरी मशीनरी को सक्रिय कर दिया।

एसपी ने बताया कि रात में ही संग्रामपुर के प्रभारी निरीक्षक ईश नारायण मिश्र को गांव के जंगल में जाकर सही स्थिति का पता लगाने और रिपोर्ट देने की बात कही गई।

पुलिस की जांच रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं।

एसपी ने कहा कि अन्य जनपदों में भी कुछ समय पहले यही वीडियो प्रसारित हुआ है।

इसके साथ सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर पहले से ही यह वीडियो मौजूद है।

अमेठी के सीओ लल्लन सिंह ने कहा कि वीडियो पूरी तरह से भ्रामक है। आज के वैज्ञानिक युग में यह सब बातें निराधार है।

ख़ामोश हुए ग्रामीण

घटना की वास्तविक स्थिति को पता लगाने के लिए हिंदुस्तान ने गडेरी गांव का रुख किया।

गांव में पुलिस की सक्रियता के बाद लोगों ने खामोशी अख्तियार कर ली है।

कुछ लोग ऐसे भी निकले जो किस्से तो बता रहे हैं लेकिन कैमरे पर नहीं बोलना चाहते।

नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि रामगढ़ निवासी एक युवक ने भूतनी देखने के बाद पुलिस को फोन मिलाया था।

उसके बाद इस व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई और पीआरबी में आए सिपाही की भी तबीयत खराब हो गई थी। हालांकि इस बात की सच्चाई की भी तस्दीक नहीं हो सकी।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related