Gas cylinder :सिलेंडर वाली सांसद अब क्यों कहीं नहीं दिखाई देतीं:अखिलेश यादव
Gas cylinder :सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री मनोज पांडे द्वारा आयोजित
स्वागत सभा में भाजपा सरकारों को महंगाई और बेरोजगारी पर जमकर घेरा।
सपा मुखिया ने अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए
कहा कि आज सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गए हैं।
आपके बगल की अमेठी सीट से सिलेंडर वाली सांसद अब क्यों कहीं नहीं दिखाई देतीं।
उन्होंने कहा भाजपा ने गरीबों के घर में लाल वाला सिलेंडर तो पहुंचा दिया
लेकिन गरीबों के लिए इस महंगाई में सिलेंडर भरवाना ही मुश्किल है।
सपा प्रमुख ने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर 24 के चुनाव में भाजपा फिर जीत गई
तो देश में लोकतंत्र ही खत्म हो जाएगा। हम सबको मिलकर
लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना होगा।
भाजपा सरकार के हर अन्याय से केवल समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही लड़ रहे हैं।
भाजपा के सारे दावे झूठे..
अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर झूठे दावे पेश करने का आरोप लगाते हुए
कहा कि अभी भाजपा सरकार ने छठी मनाते हुए बेरोजगारी दर 4% होने का दावा किया।
उन्होंने कहा आज गांव के सारे युवा बेरोजगार है और सरकार झूठे दावे करके बरगला रही है।
प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होने का भाजपा का दावा भी झूठा है।
पक्षी आजाद ही अच्छा लगता है..
अखिलेश यादव ने आरिफ और सारस की दोस्ती का मुद्दा उठाते हुए
कहा कि पक्षी हमेशा आजाद ही अच्छा लगता है, पिंजरे में नहीं।
आरिफ ने सारस की सेवा न की होती तो वह जिंदा न होता। अगर सारस की मौत हो गई
तो उसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार होगी लेकिन भाजपा से राज्य में आम लोगों पर ही नहीं पक्षियों
पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। सारस को चिड़ियाघर में इसलिए भेजा गया कि कहीं वह फिर
आरिफ के पास न पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि गाय के लिए कानून है तो सांड़ के लिए क्यों नहीं?
