foundation stone:CM योगी ने दी 1212 करोड़ की सौगात बोले-रामराज्य का सपना साकार कर रही BJP

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

foundation stone:CM योगी ने दी 1212 करोड़ की सौगात बोले-रामराज्य का सपना साकार कर रही BJP

foundation stone: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा भाजपा रामराज्य का सपना

साकार कर रही है।आतंकवाद, नक्शलवाद, मावोवाद और सीमा पर घुसपैठ खत्म करने में

- Advertisement -
- Advertisement -

अभूतपूर्व सफलता मिली है। भाजपा सरकार के अनवरत नौ साल के कार्यकाल में

समस्त सपने साकार हुए। धारा-370 हटाई गई, काशी की भव्यता मोहने लगी

और विंध्यवासिनी मंदिर को संवारने का काम चल रहा है।

अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण पूर्ण होने वाला है। जनवरी 2024 में ही

प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान होंगे। पड़ोसी जनपद होने के नाते इसका लाभ

अंबेडकरनगर को खूब मिलेगा।यह जिला कारिडोर का

हिस्सा बनेगा। यह सब भाजपा के सुशासन में संभव हुआ।

आज संपूर्ण दुनिया भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकोटमोचन के रूप में

निहार रही है। विश्व में कहीं संकट आने पर सभी भारत की तरफ आशा भरी नजर से देखते हैं।

आज भारत के प्रति सबकी राय बदल चुकी है। जी-20 देशों का नेतृत्व भारत कर रहा है।

ब्रिटेन को पछाड़ दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

अंबेडकरनगर को दी 1212 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री याेगी मंगलवार को अंबेडकरनगर के हवाई पट्टी पर 1212 करोड़ रुपये की

परियोजनाओं का शिलान्यास (foundation stone) व लोकापर्ण करने पहुंचे थे।

यहां लाभार्थियों को लाभांवित करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों का हिसाब जनता के सामने

रखा। उन्होंने बताया कि 48 करोड़ जनधन खाता खुला, 80 करोड़ गरीबों को

मुफ्त राशन मिला रहा है। 12 करोड़ घरों में शौचालय बने, पंचायत भवन,

सामुदायिक शौचालय और हर घर नल से शुद्ध पानी पहुंचाया जा रहा है।

कांग्रेस की लाचारी से मुक्त हुआ भारत

सीएम ने कहा आज भारत कांग्रेस की लाचारी से मुक्त हो चुका है।

कांग्रेस शासन में कहा जाता था कि गरीबों को भेजे गए धन का 85 प्रतिशत दलाल खा जाते थे।

आज माेदी सरकार में गरीबाें के बैंक खाते में पूरा लाभ पहुंच रहा है।

इस दौरान विपक्षी दलों पर तंज करते हुए सीएम ने कहा परिवारवाद,

जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले देशहित में कुछ नहीं कर सकते,

यह सबकुछ करने का जज्बा भाजपा सरकार में है।

माफिया एवं गुंडे भयक्रांत और जनता, व्यापारी व महिलाएं निर्भीक हैं।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...