Firing:युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर की फायरिंग, सिर में गोली लगने से महिला की हुईं मौत 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Firing:युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर की फायरिंग, सिर में गोली लगने से महिला की हुईं मौत

Firing: अलीगढ़ में पुलिस के सामने युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी।

पति बातचीत करने के लिए उसके घर गया था। तभी पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन कर दिया। प्रेमी अपने साथ पुलिस लेकर आ गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी पर फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से महिला की मौत हो गई, जबकि प्रेमी को पुलिस ने बचा लिया।

घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र के होली चौक इलाके की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने दो शादी की है। पहली पत्नी गांव में रहती है, जबकि दूसरी ने कुछ महीने पहले उसे छोड़ दिया था।

इसके बाद प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसी से आरोपी युवक नाराज चल रहा था।

तीन महीने पहले प्रेमी से की थी कोर्ट मैरिज

पुलिस ने बताया- बुलंदशहर निवासी नेमपाल सिंह अलीगढ़ में राज मिस्त्री का काम करता है।

करीब 12 साल पहले उसने गाजियाबाद निवासी रीना से शादी की थी। दोनों का 10 साल का एक बेटा है। रीना को मोहल्ले के सतेंद्र से प्रेम हो गया।

रीना ने 3 महीने पहले सतेंद्र से कोर्ट मैरिज कर ली। उसके साथ होली चौक में रह रही थी। नेमपाल लगातार उसे समझा रहा था।

अपने साथ चलने के लिए कह रहा था, लेकिन रीना राजी नहीं हो रही थी। शनिवार को नेमपाल उससे मिलने आया था।

प्रेमी ने पुलिस को दी अपहरण की सूचना

रीना ने सतेंद्र को फोन कर कहा कि नेमपाल घर पर आया है। सतेंद्र पुलिस को सूचना दी कि उसकी प्रेमिका का अपहरण हो गया है।

पुलिस पहुंची तो रीना घर पर ही थी। पुलिस रीना और सतेंद्र से बातचीत कर रही थी। तभी नेमपाल ने रीना और सतेंद्र पर फायरिंग कर दी।

रीना के सिर में गोली लग गई। पुलिस ने सतेंद्र को खींच लिया। जिससे वह बच गया। पुलिस ने मौके से ही नेमपाल को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की दूसरी पत्नी थी रीना

रीना की हत्या करने वाले नेमपाल सिंह की दो शादियां हुई हैं। रीना उसकी दूसरी पत्नी थी। नेमपाल की पहली पत्नी से 4 बच्चे हैं। वह गांव में रहती है,

जबकि दूसरी पत्नी रीना अलीगढ़ में नेमपाल के साथ ही रहती थी। कुछ दिन पहले ही उसे छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी।

आरोपी से पूछताछ जारी

CO थर्ड ASP अमृत जैन ने बताया कि मृतका के प्रेमी ने ही पुलिस को उसके अपहरण की सूचना दी थी।

जिसके बाद पुलिस पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी नेमपाल सिंह ने महिला और प्रेमी पर फायर कर दिया। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...