Fire: दरभंगा एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में भीषण आग, कूद-कूदकर बचाई जान, धूं-धूंकर जल गया पूरा कोच
Fire: नई दिल्ली से दरभंगा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में इटावा के पास
बुधवार की शाम भीषण Fire लग गई। आग ट्रेन की स्लीपर बोगी में लगी।
जिस बोगी में Fire लगी उसमें क्षमता से दोगुना यात्री सवार थे।
आग लगते ही यात्रियों ने कूद-कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल किसी के हताहत
होने की खबर नहीं है। उतरने और कूदने से छह यात्रियों को चोट लगी है।
Fire से पूरी बोगी स्वाहा हो गई है। कुछ यात्रियों का सामान भी बोगी में जलने की बात कही जा रही है।
हादसा इटावा के सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुआ। हावड़ा- दिल्ली रेल मार्ग पर
ओएचई बंद कर दी गई है। इस रूट पर ट्रेनों का संचालन फिलहाल ठप है।
16 ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गई है। Fire के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं।
बोगी पूरी तरह जलकर राख हो गई है। Fire का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।
हादसे की सूचना पर रेलवे पुलिस बल के साथ ही सिविल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें :Fire: दिवाली के दिन पटाखा बाजार में लगी भीषण आग; दर्द से तड़पते रहे लोग
आसपास की फायर ब्रिगेड भी बुलाई गई है। Fire को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
