Fire:कम्प्यूटर की दुकान में लगी भीषण आग,50 लाख का समान जल हुआ राख

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Fire:कम्प्यूटर की दुकान में लगी भीषण आग,50 लाख का समान जल हुआ राख

Fire: जनपद के देवरिया में रविवार को रेणुका इन होटल के पिछले हिस्से के पास स्थित कंप्यूटर की दुकान में

आग लगने से 50 लाख से अधिक कीमत के लैपटॉप, प्रिंटर और एसेसरीज जलकर राख हो गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे मशक्कत के बाद

आग (Fire) पर पूरी तरह से काबू पा लिया।वहीं, रविवार का दिन होने से चहल पहल भी कम थी।

दुकान से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग जुट गए

भुजौली कॉलोनी निवासी सुरेश सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह की रेणुका इन होटल के पिछले हिस्से में

शिव शक्ति ट्रेडिंग के नाम से कंप्यूटर लैपटॉप की दुकान है। कचहरी के नजदीक होने के कारण

आमतौर पर यहां काफी चहल पहल रहती है। रविवार होने के कारण आम दिनों से कम आवाजाही थी।

चार बजे के आसपास दुकान से धुआं निकलता देखकर आसपास के लोग जुट गए।

इसी बीच दुकान स्वामी भी पहुंचे और फायर सर्विस को फोन किया।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां फायर फाइटर के साथ पहुंच गईं।

आग (Fire) तेजी से ऊपर की मंजिल की ओर जाने लगी और कुछ ही देर में रेणुका होटल की ओर पहुंचने लगी।

आग (Fire) की भयावहता देखते हुए फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

दो घंटे से अधिक प्रयास के बाद आग (Fire) पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

दुकान स्वामी ने बताया कि आग लगने से 50 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।

क्या बताया अग्निशमन अधिकारी ने

अग्निशमन अधिकारी राज मंगल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।

सूचना पर त्वरित गति से फायर ब्रिगेड पहुंची। समय से आग पर काबू पा लिया गया,

अन्यथा आग के फैलने पर अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और होटल को बड़ा नुकसान हो सकता था।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related