fellowship: सीएम फेलोशिप योजना के तहत शोधार्थियों को मिलता है 40 हजार रुपये, जानें क्या है पात्रता, कैसे करें अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

fellowship: सीएम फेलोशिप योजना के तहत शोधार्थियों को मिलता है 40 हजार रुपये, जानें क्या है पात्रता, कैसे करें अप्लाई

fellowship: उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए कई स्कीमें चलाती है।

ऐसी ही एक स्कीम मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना है। इस योजना के तहत

- Advertisement -
- Advertisement -

शोध करने वाले शोधार्थियों को 30 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी।

इसके अलावा हर महीने टूर के लिए 10 हजार रुपये और टैबलेट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये अलग से दिए जाएंगे।

इनकी नियुक्त एक साल के लिए की जाएगी। जिसके दौरान ये अपने-अपने जिलों में डीएम और

मुख्य विकास अधिकारी के अधीन रहकर काम करेंगे। हालांकि इसके लिए केवल 100 युवाओं की चयन होगा।

पात्रता

आवेदनकर्ता यूपी का स्थायी निवासी हो।

आवेदन करने वाला शोधार्थी स्नातक की परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत से पास हो। या स्नातकोतर या पीएचडी की हो।

कंप्यूटर का नॉलेज हो।

आवेदनकर्ता की अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए।

दस्तावेज

आधार कार्ड

ग्रेजुएशन की मार्कशीट

निवास प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

डिजिटल साइन

मोबाइल नंबर

कैसे करें आवेदन

यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहले http://cmfellowship.upsdc.gov.in/ पर जाएं।

यहां सीएम फेलोशिप रजिस्ट्रेशन फॉर्म पर क्लिक करें।

यहां मांगी गई सारी जानकारी भरकर सबमिट कर दें।

इसके बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर दें।

ऐसे में आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related