facilities:UP में लेबर अड्डों पर मजूदरों को मिलेंगी कई सुविधाएं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

facilities:UP में लेबर अड्डों पर मजूदरों को मिलेंगी कई सुविधाएं

facilities: प्रदेश के सभी लेबर चौकों या अड्डों पर आने वाले दिनों में कई तरह सुविधाएं मिलेंगी।

केंद्र की पहल पर यूपी ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इन लेबर चौक पर हर रोज जुटने वाले कामगारों को विभिन्न प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।

इसमें पीने के पानी और शौचालय के साथ ही उनके बैठने के लिए शेड आदि की व्यवस्था भी शामिल है।

सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आवेदन की व्यवस्था भी होगी।

यह भी पढ़े :facilities:इन 100 छोटे शहरों में होंगी हाईटेक सुविधाएं,क्या-क्या करेगी योगी सरकार

प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत बाराबंकी से करने की तैयारी है।

केंद्र सरकार ने देश में पहली बार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का भी ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करा कर

उनका डाटा एकत्र किया है। इसके अलावा निर्माण श्रमिकों को भी अधिक सुविधाएं (facilities) देने पर जोर है।

अब केंद्र सरकार ने हर शहर में श्रमिकों के जुटान वाले चौक पर सुविधाएं विकसित करने को कहा है।

प्रदेश के प्रत्येक जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्थित इन श्रमिक अड्डों पर रोज हजारों लोग जुटते हैं।

मगर वहां उनके उठने-बैठने सहित कोई भी इंतजाम नहीं हैं। इस काम के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार

कल्याण बोर्ड को अधिकृत किया गया है। जमीन जिला प्रशासन को उपलब्ध करानी है।

यह भी पढ़ें :Cm yogi ने किसानों को दी सबसे बड़ी सौगात, यह होगा फायदा

पहले चरण में टियर-1 और 2 वाले शहर केंद्र के निर्देशों के क्रम में

अब यूपी इस दिशा में कदम बढ़ाने जा रहा है। सूत्रों की मानें तो इसकी शुरुआत बाराबंकी से करने की तैयारी है।

वहां जिला प्रशासन ने जमीन भी चिन्हित कर ली है। वहां सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) का काउंटर भी खुलेगा।

इस काउंटर से श्रमिक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।

पहले चरण में टियर-1 और टियर-2 श्रेणी में शामिल शहरों में कामगारों के लिए ऐसी सुविधाएं दी जाएंगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related