Examination: मामी की जगह भांजी देने पहुंची थी हाईस्कूल की परीक्षा, ऐसे खुला राज, दोनों के खिलाफ मुकदमा
examination: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में जिले में पहले ही दिन एक छात्रा अपनी मामी की परीक्षा देते पकड़ी गई।
छात्रा हापुड़ जिले के धौलाना से वर्ष 2022 में हाईस्कूल की परीक्षा (examination) पास कर चुकी है,
और अपनी मामी की परीक्षा देने के लिए सुबह खुर्जा स्थित केंद्र पर पहुंची थी।
छात्रा ने प्रवेश पत्र में लगे फोटो से छेड़छाड़ कर केंद्र में प्रवेश तो पा लिया,
मगर जब उपस्थिति पंजिका से फोटो का मिलान किया गया तो वह पकड़ में आ गई।
आंतरिक सचल दल की सदस्य पूजा शर्मा ने छात्रा और उसकी मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गुरुवार को खुर्जा के महादेवी अयोध्या नाथ कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा (examination) केंद्र पर
एक छात्रा हाईस्कूल हिंदी विषय का पेपर देने के लिए आई थी।
कक्ष निरीक्षकों ने जब छात्रा का प्रवेश देखा तो उसमें फोटो काफी धुंधला और संदिग्ध लगा,
इसके बाद तुरंत केंद्र व्यवस्थापक ने बोर्ड से मिली छात्रों की उपस्थिति पंजिका से जब छात्रा के
फोटो का मिलान किया तो उसमें किसी ओर का फोटो था और जानकारियां भी भिन्न-भिन्न थीं।
मामला खुलने के बाद जब छात्रा से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह अपनी मामी की परीक्षा देने के लिए आई थी।
केंद्र व्यवस्थापक ने पूरे मामले के बारे में पुलिस को बताया। एसडीएम लवी त्रिपाठी मौके पर पहुंचीं।
छात्रा को पुलिस अपने साथ ले गई थी। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि छात्रा
और उसकी मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। पूरे प्रकरण में बोर्ड को अवगत करा दिया है।
धमरावली की निवासी है मामी
पकड़ी छात्रा हापुड़ के धौलाना की निवासी है और उसकी मामी बुलंदशहर के गांव धमरावली की रहने वाली है।
भारत पब्लिक स्कूल मुंडाखेड़ा से छात्रा की मामी ने हाईस्कूल का परीक्षा (examination) फार्म भरा था।
किसी भर्ती के लिए मामी को आवेदन करना था तो उसे हाईस्कूल की
मार्कशीट की जरूरत थी। पूरे मामले में अब पुलिस छानबीन कर रही है।
डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया, मामी की जगह परीक्षा देते हुए खुर्जा में एक छात्रा पकड़ी गई है।
उत्तर पुस्तिका को सीज कर बोर्ड को भेजा जा रहा है। प्रकरण में
छात्रा और उसकी मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
