Electricity service: उत्तर प्रदेश में सिर्फ दस रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन, क्या है पात्रता, कैसे करें आवेदन, जानें सबकुछ

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Electricity service: उत्तर प्रदेश में सिर्फ दस रुपये में मिलेगा बिजली कनेक्शन, क्या है पात्रता, कैसे करें आवेदन, जानें सबकुछ

Electricity service: उत्तर प्रदेश में बिजली कनेक्शन लेना अब आसान हो गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यूपी सरकार घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए स्कीम चला रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -

जिसके तहत 10 रुपये शुल्क देकर झटपट बिजली कनेक्शन योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस योजना के माध्यम से अब तक 23 लाख से अधिक घरों को बिजली से रोशन किया जा चुका है।

बता दें कि बीपीएल कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए सिर्फ 10 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा

वहीं एपीएल परिवारों के लिए 100 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

बीपीएल परिवारों को एक किलोवाट तक के कनेक्शन में छूट भी दी गई है।

झटपट बिजली योजना की खास बात ये है कि इसके लिए बिजली विभाग और जेई के यहां चक्कर

लहाने की जरूरत नहीं है। यूपी विद्युत विभाग पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा इस पोर्टल पर कई अन्य सुविधाएं भी दी हुई हैं जैसे

आपके बिजली बिल में हुई गड़बड़ी भी यहां दुरुस्त कराई जा सकती है।

पात्रता

झटपट बिजली योजना का लाभ केवल उन्ही परिवारों को मिलेगा

जिनके पास अभी तक किसी प्रकार का कोई बिजली कनेक्शन नहीं था।

यदि बिजली विभाग में पहले से कोई देनदार है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

एक परिवार को केवल एक ही कनेक्शन मिलेगा।

इस योजना का लाभ केवल उसे ही मिलेगा जो यूपी का स्थायी निवासी हो।

इस योजना का लाभ एपीएल और बीपीएल परिवारों को मिलेगा।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदनकर्ता का आधार कार्ड

पैन कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

बीपीएल या एपीएल राशन कार्ड

मोबाइल नंबर

कैसे करें आवेदन

झटपट बिजली कनेक्शन योजना के लिए सबसे पहले यूपी पॉवर कारपोरेशन विभागी की

आधिकारिक वेबसाइट https://www.upenergy.in पर जाना होगा।

यहां कस्टमर कार्नर के कनेक्शन सर्विस वाले सेक्शन में जाकर

अप्लाई फॉर न्यू इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

यहां लॉगिन और रजिस्ट्रेशन का पेज खुलकर आ जाएगा।

न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।

यहां एक फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आवेदनकर्ता का नाम, डेट

ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी भरना होगा।

सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जैसे ही आप ओटीपी भरकर वेरीफाई करेंगे

वैसे ही आपके नंबर और ईमेल पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड आ जाएगा।

लॉइन पासवर्ड और इमेल आईडी दर्ज कर पेज को लॉइन कर लें।

यहां एक एप्लीकेशन फॉर्म होगा इसे सावधानी पूर्वक भरने के बाद सबमिट कर दें।

फॉर्म भरने के बाद आपको दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको स्क्रीन पर फीस पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा।

किसी भी मोड से आप फीस सबमिट कर सकते हैं.

इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और 10 दिनों के भीतर आवेदनकर्ता के घर बिजली कनेक्शन और मीटर लगा दिया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...