Electricity: आपके घर भी लगा है बिजली का मीटर, उपभोक्ताओं को अब नहीं करना होगा ये काम
Electricity: यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में लेसा के बिलिंग काउंटरों पर बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं से मीटर का
वीडियो मंगाने का गैर कानूनी आदेश अंतत: समाप्त करना पड़ा। विद्युत वितरण संहिता और नियामक
आयोग द्वारा बनाए गए ट्रस्ट बिलिंग की व्यवस्था ही लागू रहेगी।
उपभोक्ता स्वयं द्वारा लिए गए मीटर रीडिंग के आधार पर काउंटरों पर Electricity का बिल भर सकेंगे।
उ.प्र. विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने बिलिंग के लिए मीटर का वीडियो बनाकर ले जाने की
व्यवस्था लागू किए जाने का पुरजोर विरोध किया था। जिसके बाद उ.प्र. पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के
निर्देश के बाद इस व्यवस्था को समाप्त करने का आदेश दिया है।
अब लेसा के मुख्य अभियंता ने यह मान लिया है कि बिलिंग के लिए ट्रस्ट बिलिंग का प्राविधान ही चलेगा।
पिछले एक सप्ताह से लेसा के राजधानी लखनऊ के विद्युत उपभोक्ता स्वयं ली गई
रीडिंग लेकर बिलिंग काउंटर पर जाते थे तो उन्हें यह कहते हुए लौटा दिया जा रहा था
कि मीटर की वीडियो बनाकर लाएं। बिलिंग काउंटरों पर इसे लेकर विवाद हो रहे थे।
