Electricity: लक्ष्मी पूजन पण्डाल के लोहे पाइप में उतरा बिजली,एक युवक करेंट की चपेट में आने से हुई मौत
Electricity: जनपद कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत अहिरौली गांव के महुअवा टोले पर लक्ष्मी पूजन के लिए
पण्डाल सजाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के बहोरछपरा निवासी सोनू रौनियार सजावट व बिजली
- Advertisement -
- Advertisement -
सजावट के लिए सट्टा बुक किए थे। पण्डाल सजाने के लिए लोहे का पाइप लगा रहे थे।
इसी दौरान लोहे का खम्भा ऊपर विद्युत (Electricity) प्रवाहित बिजली के तार के संपर्क में आ गया
और युवक करेंट की चपेट में आकर गिरकर घायल हो गए। इस पास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी तुर्कहा
पहुंचाया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। घटना को लेकर युवक के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
रिपोर्ट : दिलिप मोदनवाल
