Election: UP निकाय चुनाव के लिए तय हुई नामांकन पत्रों की कीमत और जमानत राशि, प्रचार पर खर्च की सीमा भी जारी
Election:यूपी में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी हो गई है।
एक दो दिनों में आरक्षण की अंतिम सूची जारी हो सकती है।
इससे पहले निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए
मेयर, अध्यक्ष, पार्षद और सदस्यों के नामांकन फार्म और जमानत राशि की कीमतें तय कर दी।
नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन फार्म की कीमत सबसे ज्यादा रखी गई है।
इसकी जमानत राशि भी सबसे ज्यादा है। एससी/एसटी और पिछड़ा वर्ग को अनारक्षित श्रेणी की
तुलना में आधी कीमत देनी होगी। जमानत राशि भी आधी जमा करनी होगी।
नगर निगम में मेयर पद के लिए अनारक्षित श्रेणी के प्रत्याशियों को
नामांकन पत्र 1000 रुपए का मिलेगा। इन्हें 12000 रुपए जमानत राशि जमा करनी होगा।
एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के मेयर प्रत्याशियों को नामांकन पत्र
आधी कीमत यानी 500 रुपए में मिलेगा। जमानत राशि भी अनारक्षित वर्ग की
अपेक्षा आधी यानी 6000 ही जमा करना होगा। अगर नगर निगम में 80 वार्ड हैं
तो मेयर के प्रत्याशी 35 लाख तक प्रचार पर खर्च कर सकेंगे।
अगर वार्ड की संख्या 80 से ज्यादा है तो 40 लाख रुपए तक खर्च करने की छूट होगी।
नगर निगम के पार्षद के लिए अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशियों को 400 रुपए का नामांकन फार्
मिलेगा। इन्हें 2500 रुपए जमानत राशि जमा करनी होगी।
एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के पार्षद प्रत्याशियों को 200 रुपए का फार्म मिलेगा।
इन्हें 1250 रुपए जमानत राशि जमा करनी होगी। पार्षद के
प्रत्याशी 3 लाख रुपए तक प्रचार पर खर्च कर सकेंगे।
नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के अनारक्षित प्रत्याशियों को नामांकन फार्म 500 का मिलेगा।
जमानत राशि 8000 जमा करनी होगी। एससीएसटी और पिछड़ा वर्ग के
पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों को 250 का फार्म मिलेगा और
4000 जमानत राशि जमा करनी होगी। पालिका परिषद में अगर 40 वार्ड हैं
तो अध्यक्ष का प्रत्याशी 9 लाख तक प्रचार में खर्च कर सकता है।
41 से 55 वार्ड होने पर 12 लाख तक खर्च करने की छूट होगी।
नगर पालिका परिषद के अनारक्षित वर्ग के सदस्य के प्रत्याशी को नामांकन फार्म 200 का मिलेगा
और जमानत राशि 2000 जमा करनी होगी। एससीएसटी और पिछड़ा वर्ग के सदस्य के लिए
प्रत्याशी को 100 रुपए का फार्म मिलेगा और 1000 जमानत राशि जमा करनी होगी।
सदस्य के प्रत्याशी दो लाख रुपए तक प्रचार में खर्च कर सकेंगे।
नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशी को
250 रुपए का नामांकन फार्म मिलेगा। जमानत राशि 5000 जमा करनी होगी।
एसससीएसटी वर्ग के अध्यक्ष प्रत्याशी को 125 रुपए का नामांकन फार्म मिलेगा और 2500 रुपए
जमानत राशि जमा करनी होगी। अध्यक्ष ढाई लाख रुपए प्रचार पर खर्च कर सकेगा।
इसी तरह नगर पंचायत के सदस्य के अनारक्षित वर्ग के प्रत्याशी को 100 रुपए का फार्म मिलेगा।
उसे 2000 जमानत राशि जमा करनी होगी। एससीएसटी और
पिछड़ा वर्ग के सदस्य प्रत्याशियों को 50 रुपए का फार्म मिलेगा और
1000 जमानत राशि जमा करनी होगी। नगर पंचायत के
सदस्य के प्रत्याशी 50 हजार रुपए तक प्रचार में खर्च कर सकेंगे।
