Dr. Sanjay Nishad:मछुआरों को लेकर योगी के मंत्री संजय निषाद का ऐलान, हर साल देंगे दो हजार नाव
Dr. Sanjay Nishad: यूपी सरकार के मत्स्य विकास मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मछुआरों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
उन्होंने कहा कि मछुआरों को पानी से धन प्राप्त करने के लिए संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं।
इस क्रम में मछुआरों को हर साल दो हजार नाव देने का लक्ष्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों के दौरान
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मछुआरा समाज के जीवन स्तर में लगातार सुधार हुआ है।
शनिवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान मत्स्य विकास मंत्री ने बताया कि पीएम मत्स्य संपदा योजना
से छूटे लोगों को सीएम मत्स्य योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
इसके लिए सरकार से 26 हजार करोड़ रुपए का बजट आवंटित कराया गया है।
यह बजट अब तक तीन हजार करोड़ रुपये का था। डॉ. निषाद ने कहा कि सरकार ने निषादों के लिए निषाद राज बोर्ड बनाया है।
बोर्ड में इस वर्ष पांच हजार करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। मछुआरों को
सब्सिडी के जरिए नाव आदि सुविधाएं देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि बनारस में 110 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
चंदौली का निर्माणाधीन फिशरीज प्रोजेक्ट जुलाई 2024 तक पूरा हो जाएगा।
मंत्री ने बताया कि मत्स्य पालन कारोबार के लिए इंटीग्रेटेड सिस्टम बनाया जा रहा है।
उन्होंने गाजीपुर में सैदपुर इस्माइलपुर के रवीन्द्र निषाद का उदाहरण दिया
कि वह विभागीय योजना के जरिए एक करोड़ की लागत से मत्स्य आहार प्लांट लगा रहे हैं।
इसी तरह पूर्वांचल के अन्य मछुआरे भी सशक्त हो रहे हैं। एक सवाल के जवाब में
डॉ. निषाद ने कहा कि तेलियाना घाट पर प्रस्तावित निषादराज की प्रतिमा जल्द रूप लेगी।
पूरे प्रदेश में भी इसी तरह प्रतिमाएं लगाईं जाएंगी। उन्होंने उड़ीसा में हुए रेल हादसे
पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
