Disaster: आंधी बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Disaster: आंधी बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

disaster: गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए बुधवार रात आई आंधी बारिश कुछ लोगों के लिए तो राहत लेकर आई, लेकिन कुछ लोगों के लिए यही आंधी-बारिश disaster बन गई।

आंधी बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। खीरी में दीवार गिरने से महिला समेत की तीन की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। वहीं बदायूं में वजीरगंज थाना क्षेत्र में कार पर पेड़ गिरने से एक और बिल्सी थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से एक की जान गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के गोड़वा गांव के 75 वर्षीय परसादी लाल तालाब में मछलियों की रखवाली के लिए सरकारी ट्यूबवेल के पास मचान बनाकर रहते थे।

बुधवार रात 15 वर्षीय पोता अजय परसादी के लिए भोजन लेकर पहुंचा। तभी आंधी-बारिश शुरू हो गई। परसादी और उनका पोता बचने के लिए सरकारी ट्यूबवेल की चहारदीवारी के सहारे बैठ गए। तभी चहारदीवारी उनके ऊपर गिर गई।

कच्चे घर की गिरी दिवार

अजय की मौके पर मौत हो गई और परसादी लाल गम्भीर रूप से घायल हो गए। उधर, ईसानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा मजरा शंकरपुर में आंधी-बारिश के दौरान मौजीलाल के कच्चे घर की दीवार गिर गई।

मौजीलाल की 50 पत्नी गायत्री देवी, पुत्र राजेश और पांच साल की पोती अर्चना दब गए। गायत्री की मौत हो गई। उधर, बेहजम के अमघट गांव के प्रधान जितेंद्र ने बताया कि रात को आंधी के बीच पक्की दीवार गिर गई। हादसे में 17 वर्षीय निर्मल उर्फ मटरू की मौत हो गई, जबकि उसकी मां लज्जावती का इलाज चल रहा है।

 चलती कार पर पेड़ टूट कर गिरा disaster

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर वनकोटा के पास एक चलती कार पर पेड़ टूट कर गिर पड़ा। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर निवासी 20 वर्षीय कार चालक छोटू की मौत हो गई। वह रामपुर जिले के ढकिया में तैनात एसआई का प्राइवेट फालवर था।

वहीं बिल्सी के गांव बेहटा गुसाई में घर के आंगन में सो रही 75 वर्षीय मुस्किम पत्नी रज्जन के ऊपर पक्की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related