diarrhea से निपटने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को दिए निर्देश, अस्पताल में दवा व जांच की हो पुख्ता व्यवस्था
diarrhea: डिप्टी सीएम और चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया
कि गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। डायरिया समेत दूसरी संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।
ऐसे सभी सरकारी अस्पताल खासतौर पर सतर्क रहें और इमरजेंसी सेवाओं को और
मजबूत करें ताकि संक्रामक रोग फैलने की दशा में आसानी से बीमारी से निपटा जा सके।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में संक्रामक रोगियों के भर्ती की पुख्ता व्यवस्था की जाए।
दवा, जाँच में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। सभी जिलों में सीएमओ रैपिड रिस्पांस टीम बनाएं।
जो बीमारी की फैलने की दशा में राहत कार्य पहुँचा सकें। नगरीय सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट करें।
यहाँ से बीमारी पर काबू पाना आसान होगा। समय पर राहत कार्य से बीमारी के प्रसार को रोका जा सकता है।
सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओरआरएस, ग्लूकोज, एंटीबायोटिक समेत दूसरी दवाओं का स्टॉक जुटा लें।
पानी की नियमित कराए जाँच
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम नियमित पानी की जाँच करें।
घरों से लेकर सड़क पर लगे नलों से पानी लेकर जाँच कराएं। जल संस्थान व दूसरे जिम्मेदार विभागों के अफसर पानी की
गुणवत्ता बरकरार रखने में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। मानक के अनुसार क्लोरीन पानी में मिलाई जाए ताकि
लोगों को साफ-सुथरा पीने लायक पानी की आपूर्ति की जा सके। लोगों को संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक के लिए
सीएमओ अभियान चलाएं। इसमें डायरिया, मलेरिया, डेंगू, टॉयफाइड समेत दूसरी बीमारी से
बचाव व लक्षण के बारे में बताएं ताकि लोग शुरुआत में लक्षणों की पहचान कर इलाज करा सकें।
ये हैं लक्षण
पेट गड़बड़ाना
लगातार उल्टी होना
अत्यधिक मतली आना
पेट में दर्द और सूजन होना
शरीर में पानी की कमी होना
बार-बार बुखार आना
मल के साथ खून आना
बदहजमी की शिकायत होना
भूख में कमी आना
