Deputy SP: होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े जाने के बाद डिप्टी एसपी का हुआ डिमोशन,शासन ने बनाया सिपाही

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Deputy SP: होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े जाने के बाद डिप्टी एसपी का हुआ डिमोशन,शासन ने बनाया सिपाही

Deputy SP: उन्नाव के डिप्टी एसपी रहे कृपा शंकर कनौजिया का डिमोशन करके शासन ने सिपाही बना दिया। लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद गोरखपुर पीएसी की 26 बटालियन में उनकी तैनाती की गई है।

कानपुर के एक होटल में महिला सिपाही के साथ पकड़े जाने के बाद ये एक्शन लिया गया। कृपा शंकर कनौजिया ने पीएसी सिपाही के पद से प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी तक पहुंचे थे। विभाग ने 22 जून को आदेश जारी करके उन्हें फिर सिपाही बना दिया।

- Advertisement -
- Advertisement -

अब जानिए पूरा मामला

कृपा शंकर कनौजिया देवरिया के रहने वाले हैं। जुलाई 2021 में उनकी उन्नाव जिले की बीघापुर सर्किल में सीओ के पद पर तैनाती थी। इस दौरान एक महिला सिपाही से उनका प्रेम संबंध हो गया।

महिला सिपाही की तैनाती उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले एक थाने में थी। कृपा शंकर और महिला सिपाही दोनों पहले से शादीशुदा हैं। महिला का पति प्रयागराज के एक थाने में सिपाही के पद पर तैनात है।

कानपुर के होटल में लिया कमरा

6 जुलाई 2021 को कृपा शंकर कनौजिया ने इलाज के लिए छुट्टी ली थी। उन्होंने पत्नी को घर आने की सूचना दी। लेकिन घर जाने की जगह वह महिला सिपाही के साथ कानपुर चले गए। वहां मालरोड स्थित एक होटल में दोनों ठहरे। कृपा शंकर ने अपने नाम पर कमरा बुक किया। उन्होंने सीयूजी और पर्सनल दोनों फोन बंद कर लिए।

पत्नी ने कॉल किया तो फोन बंद मिला

पत्नी ने कॉल किया तो फोन बंद मिला। काफी देर कॉल करने के बाद महिला घबरा गई। उन्होंने उन्नाव एसपी आनंद कुलकर्णी को कॉल करके पूरी बात बताई।

यह भी बताया कि पति अक्सर अपनी हत्या की आशंका जताते रहते थे। उनके फोन बंद होने से मुझे डर लग रहा है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई।

आशिक मिजाजी में पहले भी चर्चित रहे

पुलिस सूत्र बताते हैं कि कृपा शंकर गोंडा से ट्रांसफर के बाद उन्नाव गए थे। यहां बीघापुर सर्किल में तैनात हुए तो बिहार थाने में तैनात एक महिला दारोगा को परेशान किया। उसे अभद्र मैसेज भेजे।

विरोध किया तो उन्होंने दरोगा की विभागीय फाइल खोल दी। परेशान होकर उसने ट्रांसफर करवा लिया। उसी दौरान महिला सिपाही उनके संपर्क में आई थी।

शासन को भेजी गई थी रिपोर्ट

मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि खराब होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। शासन ने मामले की समीक्षा के बाद कृपा शंकर कनौजिया को सिपाही बनाने की संस्तुति की।

अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर कृपा शंकर कनौजिया को अधिकारी पद से आरक्षी के पद पर तैनात किया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे दोनों सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस डिप्टी एसपी से जुड़े वीडियो अपने साथ ले आई थी। होटल में एंट्री करते समय डिप्टी एसपी और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे।

इस भंडाफोड़ के बाद उन्हें सस्पेंड करके गोरखपुर पीएसी भेज दिया गया था। 18 जून को उनके खिलाफ दंड निर्धारण हुआ और आदेश 22 जून को जारी किया गया।

वहीं, महिला सिपाही अभी उन्नाव के माखी थाने में तैनात है। इस मामले के बाद महिला सिपाही के पति ने उसको तलाक दे दिया है।

आशिक मिजाजी में पहले भी चर्चित रहे

पुलिस सूत्र बताते हैं कि कृपा शंकर गोंडा से ट्रांसफर के बाद उन्नाव गए थे। यहां बीघापुर सर्किल में तैनात हुए तो बिहार थाने में तैनात एक महिला दारोगा को परेशान किया।

उसे अभद्र मैसेज भेजे। विरोध किया तो उन्होंने दरोगा की विभागीय फाइल खोल दी। परेशान होकर उसने ट्रांसफर करवा लिया। उसी दौरान महिला सिपाही उनके संपर्क में आई थी।

शासन को भेजी गई थी रिपोर्ट

मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि खराब होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी।

शासन ने मामले की समीक्षा के बाद कृपा शंकर कनौजिया को सिपाही बनाने की संस्तुति की। अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर कृपा शंकर कनौजिया को अधिकारी पद से आरक्षी के पद पर तैनात किया जा रहा है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...