Death:तालाब में डूब रही बड़ी बहन को बचाने गई छोटी, डूबने से दोनों की मौत,फिर 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Death:तालाब में डूब रही बड़ी बहन को बचाने गई छोटी, डूबने से दोनों की मौत,फिर

death: सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रुधौली भावचक में शनिवार की सुबह शौच के लिए गई

- Advertisement -
- Advertisement -

दो बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तालाब में बड़ी बहन के गिरने के बाद छोटी बहन उसे बचाने के लिए गई,

लेकिन उसके साथ वह भी डूब गई। गांव के निवासी सिंघासन वर्मा की पुत्री पुष्पा व रीता शनिवार की सुबह

शौच के लिए तालाब की तरफ गईं थी। इसी दौरान बड़ी बहन पुष्पा तालाब में फिसलकर गिर गई।

बड़ी बहन को बचाने के लिए रीता ने उसका हाथ पकड़ बाहर निकालना चाहा,

इस दौरान वह भी पानी में डूब गई। जिससे दोनों की मौत हो गई।

यह है मामला

सिंहासन वर्मा की बड़ी पुत्री पुष्पा की शादी निचलौल थाना क्षेत्र के बूढ़ाडीह कला निवासी सौरभ वर्मा के साथ हुई थी।

लंबे समय से वह अपने पति से अलग मायके में ही रह रही थी।

यह भी पढ़े: Road accident :लोडिंग ई-रिक्शा में घुसी ओवर स्पीड स्कूटी, छात्रा की मौत 

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह वह गांव के दक्षिण तालाब की तरफ अपनी छोटी बहन के साथ गई हुई थी।

तालाब के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी।

पानी में उसे डूबता देखकर उसकी छोटी बहन भी उसे बचाने के लिए तालाब में उतर गई

,लेकिन तालाब गहरा होने कर कारण वह दोनों डूबने लगी। जबतक

आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी।

बेटियों की मौत से घर में मचा कोहराम

घर पर दोनों की मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।

गांव वालों की मदद से दोनों को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि

डूबने से दो बहनों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related