Dead body: घोरुवीर बाबा स्थान के पास खून से लथपथ मिला युवक शव,हत्या का आरोप,घटनास्थल पर पहुंची पुलिस 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dead body: घोरुवीर बाबा स्थान के पास खून से लथपथ मिला युवक शव,हत्या का आरोप,घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

 

Dead body: जनपद के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है।

मृतक के शरीर पर जख़्म के गहरे निशान हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

शव (Dead body) को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

लार थाना क्षेत्र के भुरुसुडी गांव निवासी राहुल कुमार (26) पुत्र स्व. राजवंशी प्रसाद शुक्रवार को दिन से ही गायब था।

शनिवार की सुबह उसके गांव से 3 किलोमीटर दूर बरडीहा दलपत पिपराडीह के टोला

भैंसही के नजदीक घोरुवीर बाबा स्थान के पास उसका शव (Dead body) मिला।

सुबह खेतों की तरफ निकले लोगों ने शव (dead body) देखकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया।

मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार राहुल शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पम्प पर काम करने जाने की बात कह कर घर से निकला था।

Read also:Dead body: घर से लापता युवक का गन्ने के खेत में मिला शव,परिजन कर रहे थे तलाश

राहुल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। युवक की मौत की सूचना मिलने पर मां फुलेसरी देवी,

भाई छांगुर प्रसाद, अंशु, रवि और बहन सुशीला का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

लार थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि एक युवक का शव  (Dead body) मिला है।

शव (dead body) को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related