Cows: स्वदेशी गायों की खरीद पर यूपी सरकार देगी 40 हजार रुपये तक का अनुदान, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
cows: मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत अन्य प्रदेशों से उन्नत नस्ल की
स्वदेशी cows (गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा प्रजाति) के क्रय पर किसानों को
अधिकतम 40,000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा। एक दुग्ध उत्पादक अधिकतम दो cows की एक पशुपालन
इकाई के लिए पात्र होगा। इसके अलावा प्रदेश के 621 विकास खण्डों में
एक-एक उच्च तकनीकी की नई दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति बनेगी।
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में नन्द बाबा दुग्ध मिशन की स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की प्रथम बैठक में
यह निर्णय लिए गए। इसके तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना,
मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना एवं नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई।
मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत स्वदेशी नस्ल की गाय पालन के लिए
10 से 15 हजार की प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत गौवंशीय पशुओं में नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता में वृद्धि के लिए
25 cows की डेयरी स्थापित करने पर अधिकतम 31.25 लाख रुपये प्रति इकाई अनुदान प्रदान किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बनाए रखने के लिये 1000 करोड़ रुपये की लागत से
नन्द बाबा दुग्ध मिशन की शुरुआत की गई है। मिशन के तहत दुग्ध सहकारी समितियों द्वारा दुग्ध उत्पादकों को गांव में
ही उनके दूध को उचित मूल्य पर विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने मिशन समिति में दान देने वाले व्यक्तियों को आयकर में 80जी के तहत छूट प्रदान करने के भी निर्देश दिए हैं।
पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने कहा कि डेयरी सेक्टर के
समस्त हित धारकों के लिए अधिकाधिक लाभ के लिए दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन नीति के
क्रियान्वयन में नन्द बाबा दुग्ध मिशन की मुख्य भूमिका रहेगी।
दुग्ध आयुक्त एवं मिशन निदेशक शशि भूषण लाल सुशील द्वारा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के सम्बन्ध में विस्तार से
जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के तहत ‘गौ से ग्राहक तक
दुग्ध मूल्य श्रृंखला’ में संवर्धन कर नई श्वेत क्रांति लाई जाएगी। नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना द्वारा
गौ-पालकों को 25 स्वदेशी उन्नतशील गाय उपलब्ध करायी जायेगी।
