consultant:पहले कार छोड़कर पैदल चले, फिर बाइक पर बैठक कहां निकल गए सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी?
consultant: यूपी के पीलीभीत में एक नजारा ऐसा देखने को मिला,
जिसे सुनकर किसी के भी कानों को यकीन नहीं हुआ। दरअसल सीएम योगी के सलाहकार
अपनी कार छोड़कर पैदल चलने लगे। कुछ देर पैदल चलने के बाद एक बाइक सवार आया
उसकी बाइक पर पीछे बैठकर कहीं निकल गए। क्षेत्र में इसकी चर्चा भी जोरों पर है
बतादें कि मुख्यमंत्री के सलाहकार (consultant) और पूर्व अपर मुख्य सचिव
गृह अवनीश अवस्थी देर रात पीलीभीत पहुंचे और सुबह-सुबह ही उन्होंने अमरिया व मझोला के
उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित भरा पचपेड़ा की जमीन का निरीक्षण किया।
इस दौरान वे खमीर फैक्ट्री के प्लांट पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने खमीर फैक्ट्री में उत्पादन शुरू कराने
के लिए आवश्यक जानकारियां लीं। वहां से लौटकर लोनिवि अतिथगृह पहुंचे
और डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर मंत्रणा की।
इसके बाद मुख्यमंत्री के सलाहकार अवस्थी कलीनगर होते हुए पूरनपुर के बेल्हा की तरफ
निकल गए। दरअसल बेल्हा में फार्मा हब के लिए एक हजार एकड़ जमीन शासन ने मांगी है।
बेल्हा और पचपेड़ा की जमीन के बारे में जानकारियां वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को मुहैया
कराई गई थी। अपराहन में करीब एक बजे बैल्हा पहुंचे वरिष्ठ आईएएस ने कार छोड़ कर पैदल ही
कच्चा पुल पार किया उसके बाद दुर्गम बैल्हा के मार्ग पर प्रशासिक इंतजाम के तौर पर ट्रैक्टर और
बाइक का इंतजाम किया गया था। ताकि जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया जा सके।
श्री अवस्थी बाइक से बेल्हा गए और जमीन को देखा।
