Complainant:मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने फरियादियों को दिलाया भरोसा, हर पात्र को मिलेगा आवास

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Complainant:मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने फरियादियों को दिलाया भरोसा, हर पात्र को मिलेगा आवास

complainant:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने 500 से

अधिक लोगों की समस्याएं सुनी इस दौरान लोगों को आश्वस्त किया कि कोई भी पात्र शासन की

- Advertisement -
- Advertisement -

कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।

किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर पात्र को आवास मिलेगा।

साथ ही उनकी अन्य समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के

आधार पर होगा। सरकार इसके लिए संकल्पबद्ध है।

रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में तकरीबन 500 लोगों ने मुख्यमंत्री से

मिलकर अपनी समस्याएं बताईं। कोई आवास के लिए गुहार लगाने आया था

तो किसी के सामने आर्थिक संकट था। मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि

शासन की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा। जो भी पात्र लोग आवास की सुविधा से वंचित हैं,

उनके लिए प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

एक महिला के आर्थिक परेशानी का जिक्र करने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से उसे पात्रता के

अनुसार पेंशन योजना का लाभ दिलाने को कहा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए

मदद की आस लेकर पहुंचे लोगों के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए।

राजस्व से जुड़े मामले तुरंत सुलझाएं

मुख्यमंत्री योगी ने राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों में अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और

संतुष्टिपरक कार्रवाई के निर्देश दिए। सख्त हिादयत दी कि यदि कोई दबंग या माफिया किसी

की संपत्ति पर कब्जा कर रहा हो तो उसे कानूनी सबक सिखाया जाए।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related