Cold:मौसम का मिजाज में हो रहा बदलाव,यूपी में ठंड ने दे दी दस्तक
Cold: नवंबर के दो हफ्ते बाद लोगों का ठंड का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है.
कई दिनों से ठंड का इंतजार कर रहे लोगों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. मौसम का मिजाज बदल रहा है.
उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है. दिल्ली-एनसीआर से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला.
सुबह-शाम अभी से हल्की ठंड पड़ने लगी है। अब इसमें तेजी से बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी.
दिल्ली-एनसीईआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान में मौसम बदल रहा है.
ठंडी हवाओं के साथ दिख रहा कोहरा
यूपी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह और शाम को ठंडी हवाओं के साथ कोहरा देखने को मिल रहा है।
सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. आईएमडी के मुताबिक, लोगों को अभी अपने गर्म कपड़े उतार देने चाहिए क्योंकि आने वाले दिनों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने वाली है।
वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तापमान धीरे-धीरे कम हो रहा है।
मौसम विभाग ने पहले ही आने वाले दिनों में घने कोहरे की चेतावनी दी है.
फिलहाल लखनऊ में दोपहर के समय घर से बाहर निकलने पर थोड़ी गर्मी महसूस होती है, लेकिन शाम होते ही लोगों को ठंड का एहसास होने लगता है।
