Cobra: एक ही घर में मिला कोबरा सांपों का जखिरा, संख्या देखकर घर के लोगों समेत पास पड़ोस में मचा हड़कंप

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cobra:एक ही घर में मिला कोबरा सांपों का जखिरा,संख्या देखकर घर के लोगों समेत पास पड़ोस में मचा हड़कंप

Cobra: देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव स्थित एक घर में बृहस्पतिवार को उस समय हड़कंप मच गया,

जब घरवालों को फन फैलाए कोबरा (Cobra) दिखा। घरवाले कोबरा को पकड़ने के लिए उपाय में लगे थे, तभी एक एक करके सांपों की लाइन लग गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

थोड़ी ही देर में दो दर्जन सांप निकल आए। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर घर के लोगों समेत पास पड़ोस में हड़कंप मच गया।

एक घर से इतनी संख्या में सांप मिलने की खबर थोड़े ही देर में पूरे गांव में फैल गई।

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर जैसे तैसे करके सांपों को पकड़ा।

दो दर्जन सांपों को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया। इस दौरान कई सांप भाग भी गए।

एक सांप को

जिले के बरहज तहसील के कपरवार उत्तर टोला में सुरेश शर्मा पुत्र स्व जंगी गांव के बाहर मकान बना कर रहते हैं।

बृहस्पतिवार घर के अंदर एक कमरे से सांप निकला। सांप देख महिलाएं शोर मचाने लगी।

आसपास लोग जुटे और जब तक सांप को पकड़ने की कोशिश करते तब तक दूसरा कोबरा (Cobra) निकल आया।

देखते ही देखते एक के बाद दो दर्जन से अधिक सांप निकल आए।

ग्रामीणों ने किसी तरह 17 सांपों को पकड़ा। 6 सांप इधर-उधर भाग गए।

पकड़े गए सर्पों को डिब्बे में बंद कर उग्रसेन सेतु नदी पार छोड़ा गया।

इतनी अधिक संख्या में सांपों को देख घर और अगल बगल के लोग भयभीत हैं।

महिलाएं और बच्चे घर में जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

एक सप्ताह पहले कुशीनगर जिले के एक गांव में कोबरा (Cobra) का झुंड निकला था।

सांपों को गिनना शुरू किया गया तो 100 से ज्यादा सांपों के बच्चे मिले थे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...