Cm yogi :सीएम योगी बोले- यूपी की पहचान अराजकता थी, अब विकास का मॉडल है

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cm yogi :सीएम योगी बोले- यूपी की पहचान अराजकता थी, अब विकास का मॉडल है

Cm yogi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर में सपा की पूर्ववर्ती सरकार पर बड़ा हमला बोला।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश की पहचान अराजकता से बदलकर विकास के मॉडल की हो गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -

पहले उत्तर प्रदेश अपनी पहचान को लेकर हताश था क्योंकि अराजकता चरम पर थी। हर त्यौहार से पहले दंगे हुआ करते थे।

बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह ऐसा समय था जब कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश नहीं आना चाहता था और पहचान का संकट झेलने वाले युवा इस राज्य को छोड़कर चले गए।

समाजवादी पार्टी को हराकर सत्ता में आई भाजपा की सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन प्रतिकूल स्थितियों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दर्द को समझा और उनकी अपील पर लोगों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार चुनी।

वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी को हराकर सत्ता में आई भाजपा की सरकार में योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश ने निर्णय किया कि विकास का मॉडल क्या होना चाहिए,

सुशासन और कानून व्यवस्था कैसी होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप समाजवादी पार्टी के कार्यों से

परिचित हैं। वे इतिहास दोहरा रहे हैं। अराजकता और गुंडागर्दी करना, बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में डालना उनकी पहचान है।

परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया

इससे पहले जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने बटन दबाकर 751 करोड़ की 442 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

सीएम योगी ने सबसे पहले रोजगार मेले के युवाओं से मुलाकात की। इसके बाद परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया।

रोजगार पाने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र बांटें। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज 50 कंपनी के द्वारा 1000 हजार से

अधिक युवाओं को नौकरी दी गई है। साथ ही, युवाओं को टैबलेट वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आ रहा था,

तो मैंने एक इमारत देखी। साथ मे बैठे मंत्री से पूछा ये इमारत किसकी है, तो मंत्री ने कहा ये लाल इमली है।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related