CM yogi से लेकर केंद्रीय मंत्री करेंगे चुनावी प्रचार, लोकसभा चुनाव में BJP के 40 स्टार प्रचारकों… 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

CM yogi से लेकर केंद्रीय मंत्री करेंगे चुनावी प्रचार, लोकसभा चुनाव में BJP के 40 स्टार प्रचारकों…

Cm yogi : भाजपा ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के तीन लोकसभा प्रत्याशियों और सभी कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

भाजपा संगठन ने प्रत्याशियों की डिमांड के आधार पर स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की थी।

इस सूची को केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया जिसे अब चुनाव आयोग की अनुमति के बाद जारी कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि अगले कुछ ही दिनों में अब स्टार प्रचारक राज्य में प्रचार अभियान शुरू करेंगे।

राज्य में चुनाव लड़ रहे जिन तीन लोकसभा प्रत्याशियों को स्टार प्रचारक बनाया गया है उनमें अनिल बलूनी, त्रिवेंद्र रावत और अजय भट्ट के नाम शामिल हैं।

भाजपा जल्द शुरू करेगी स्टार वार स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के बाद अब भाजपा रैलियों के स्थान तय करने में जुट गई है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि जल्द ही रैलियों के स्थान तय करने के बाद स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू कर दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए अब आधा महीने के करीब ही समय शेष रह गया है। ऐसे में जल्द स्टार प्रचारकों के दौरे शुरू होंगे।

पार्टी ने इन स्टार प्रचारकों को उतारा मैदान में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, वीके सिंह, शांतनु ठाकुर, दुष्यंत गौतम, महेंद्र भट्ट, नायब सिंह सैनी, नरेश बंसल, मनजिंदर सिंह सिरसा भी प्रचार करेगे।

अनिल बलूनी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, अजय भट्ट, अजेय कुमार, हेमा मालनी, मनोज तिवारी, कल्पना सैनी, शहनवाज हुसैन, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, दीप्ति रावत, आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट और आशा नौटियाल।

शाह और नड्डा की रैलियां तय

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय करने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

भट्ट ने बताया कि दो अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार के भगवानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की चार अप्रैल को अल्मोड़ा में जनसभा होगी। उन्होंने बताया कि अन्य नेताओं की रैलियों के कार्यक्रम भी जल्द फाइनल कर दिए जाएंगे।

 

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Mishan Shakti: गांव-गांव चौपाल, महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा...

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Exhibition: नौ दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ, विधायक ने...