CM yogi को देखते ही मुस्लिम युवक गाने लगा Ram Bhajan, फिर क्या बोले मुख्यमंत्री, देखें VIDEO
Cm yogi :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एक मुस्लिम युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक मुस्लिम युवक यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भक्तिमय पंक्तियां सुनाता नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें :CM YOGI :UP के 16 शहरों में योगी सरकार की कई नई परियोजनाएं, रिवर फ्रंट, स्ट्रीट बाजार और क्या-क्या?
यह वीडियो गोरखपुर का है, जहां पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्य कला और कौशल प्रदर्शनी के कार्यक्रम में शामिल हुए।
इसी कार्यक्र में उनकी मुलाकात राम भजन गाने वाले एक मुस्लिम युवक से हुई।
https://twitter.com/shalabhmani/status/1753743838743843278?t=dt2ys9LPECNZfrxo6el8kA&s=19
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस वीडियो को कई यूजर्स के अलावा देवरिया से बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने भी शेयर किया है।
इस वीडियो में जैसे ही एक मुस्लिम युवक के पास सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचते हैं, वह उन्हें ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु: देवो महेश्वरा: गुरु साक्षात परम ब्रह्मा, तस्मै श्री गुरुवे नम:’ पंक्तियां सुनाता है।
इसके बाद वह भगवान राम पर लिखी गईं पंक्तियां, ‘राम सियाराम, सियाराम जय-जयराम’ भी सुनाता दिख रहा है।
इन पंक्तियों को सुनने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवक की जमकर तारीफ की। उन्होंने तालियां बजाते हुए युवक की पीठ भी थपथपाई और कहा कि बहुत सुंदर।
बीजेपी विधायक शलभमणि त्रिपाठी ने यह वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है कि यह देखिए प्रेम की ताकत। इस वीडियो को कुछ ही देर में 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं,
जबकि दो हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई और यूजर्स ने भी शेयर किया है, जिसकी वजह से यह तेजी से वायरल हो रहा है।
‘सपा सरकार होती तो नहीं बन पाता राम मंदिर’
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आज अगर समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार होती तो अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर नहीं बन पाता।
उन्होंने कहा कि सपा के लोग अयोध्या में भगवान राम का और कन्नौज में आंबेडकर का विरोध करते हैं लेकिन डबल इंजन की सरकार, जहां एक तरफ विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करती है वहीं आस्था का सम्मान भी करती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक के पिता ओम प्रकाश पाठक की पांचवीं पुण्यतिथि पर नमन किया। उनकी याद में सांसद द्वारा प्रतिवर्ष दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और ट्राईसाइकिल दिये जाने की मुख्यमंत्री ने प्रशंसा की।
यह भी पढ़ें :Cm yogi : इन शहरों के लिए नया मास्टर प्लान, जानें योगी सरकार ने दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को अगर समाज और सरकार से समर्थन मिले तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि भी उनके कदमों में होती है।
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योग व्यापार के साथ राष्ट्रवादी मिशन के लिए जीवन समर्पित करने वाले ओम प्रकाश पाठक और भाजपा के वरिष्ठ नेता बनवारी लाल दोहरे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
