Climate zone:बर्फीली हवाएं यूपी में बरपा रहीं कहर, इन 30 जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी, जानिए कब मिलेगी राहत.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Climate zone:बर्फीली हवाएं यूपी में बरपा रहीं कहर, इन 30 जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी, जानिए कब मिलेगी राहत..

climate zone:बर्फीली पछुआ हवाएं यूपी में लगातार कहर बरपा रही हैं। बीते 24 घंटों में सबसे

ज्यादा सर्दी झांसी में रही जहां रात का पारा 3.9 तक लुढ़क गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके अलावा कानपुर में 4.4 और अयोध्या में 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में घने कोहरे की

चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सूबे के 30 जिलों में सर्द दिन रह सकता है।

कुछ जिलों में दिन भी रात जैसा सर्द बीता। बहराइच में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से सर्दी बढ़ गई है।

सुलतानपुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ में सीजन की सबसे सर्द रात रही। तापमान 6.0 डिग्री रहा।

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का पूर्वानुमान जारी किया है।

climate zone

अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती,

कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर में दिन के समय भी ठिठुराने वाली सर्दी रहेगी।

इसी तरह आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज,

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली और अमेठी में घना कोहरा होने की चेतावनी है।

climate zone बूंदाबांदी होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार छह और सात जनवरी को बदली के सात बूंदाबांदी हो सकती है।

कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद आठ और नौ जनवरी को बरसात की संभावना नहीं जतायी गयी हैं।

हां बदली रहेगी। दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ होगा।

चटख धूप रहेगी। लखनऊ मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने

बताया कि दस जनवरी तक तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...