Chairperson: नपा चेयरपर्सन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा में HC से नहीं मिली राहत तो कसा शिकंजा

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Chairperson: नपा चेयरपर्सन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फर्जीवाड़ा में HC से नहीं मिली राहत तो कसा शिकंजा

Chairperson: जालसाजी कर शत्रु संपत्ति हड़पने के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार थीं।

नगर कोतवाली से निकलते समय उनकी आंखों में आंसू छलछला उठे। दोपहर बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उजमा राशिद को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि अभिलेखों में हेराफेरी कर शहर के रकाबगंज स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में बीते 16 मार्च को डीएम के आदेश पर सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो गिरीश चंद्र सोनकर ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी।

इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थी।

इस बीच पालिकाध्यक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम सीओ सिटी की अगुवाई में गुरुवार रात में ही पालिकाध्यक्ष के घर पहुंचीं।

उनसे मामले के संबंध में पूछताछ की गई। इसके बाद उनके घर के बाद पुलिस का पहरा बिठा दिया गया। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस उन्हें लेकर नगर कोतवाली पहुंची। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया।

क्या है आरोप

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत रकाबगंज मोहल्ले में स्थित सरकारी शत्रु संपत्ति की जमीन पर गोंडा सपा नगर पालिका अध्यक्ष उजमा राशिद द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके रहा जा रहा था।

इतना ही नही बल्कि आरोप है कि चेयरपर्सन द्वारा पद का दुरुपयोग कर शत्रु संपत्ति की जमीन को कूट रचित दस्तावेजों के सहारे उन्होनें अपने नाम कर लिया गया था।

इसको लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के नर्दिेश दिए गए ‘ गिरफ्तारी से बचने के लिए चेयरपर्सन ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन अपील खारिज होने के बाद पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related