Cctv camera: UP के इस जिले की ग्राम पंचायतों में लगेंगे Cctv camera, ऐसे होगी निगरानी
Cctv camera: मुजफ्फरनगर जनपद की 487 ग्राम पंचायतों पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के द्वारा इन गांव में Cctv camera लगाए जा रहे है। अभी तक करीब 374 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके है।
संबंधित पुलिस चौकी प्रभारियों के द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों पर ग्राम पंचायत निधि से सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किया जा रहा है। इन कैमरों के द्वारा अपराधिक घटनाओं पर नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें :cctv cameras: लड़कियों के वॉशरूम में लगाया हिडन कैमरा, रिकॉर्ड किए 1200 अर्ध-नग्न वीडियो,पढ़ें पूरी खबर..
नगर पालिका का सीमा विस्तार होने से पहले जनपद में 498 ग्राम पंचायत थी। शहरी क्षेत्र में 11 गांव शामिल होने के बाद अब जनपद में 487 ग्राम पंचायत रह गई है।
शासन के निर्देश पर इन ग्राम पंचायतों में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य किया जा रहा है।
जनपद की करीब 374 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लग चुके है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आठ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
शेष करीब 113 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य चल रहा है। संबंधित पुलिस चौकी प्रभारियों के द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों पर कैमरे लगाए जा रहे है।
यह कैमरे ग्राम पंचायत निधि से लगाए जा रहे है। इन सीसीटीवी कैमरों के द्वारा पुलिस अपराधिक घटनाओं पर नजर रखेगी।
यह भी पढ़ें :Cctv cameras में कैद हो गई पूरी कहानी, घर में महिला कर रही थी यह काम,महिला की काली करतूत की हर जगह हो रही चर्चा
डीपीआरओ अनिल कुमार ने बताया कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के द्वारा जनपद की करीब 374 ग्राम पंचायतों Cctv camera लग चुके है। शेष 113 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है।
पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए स्थानों पर ग्राम पंचायत निधि के द्वारा कैमरे लगाए जा रहे है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में आठ से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है।
