इन दो नेताओं को मिल सकती है मंत्री पद, इसी नवरात्र  Cabinet विस्तार की पूरी संभावना 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

इन दो नेताओं को मिल सकती है मंत्री पद, इसी नवरात्र Cabinet विस्तार की पूरी संभावना

Cabinet :नवरात्र में योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

संकेत हैं कि मंत्रिमंडल का यह विस्तार सामान्य तौर पर होने वाले फेरबदल की तरह व्यापक नहीं होगा,

- Advertisement -
- Advertisement -

बल्कि इसका दायरा सीमित होगा। एनडीए का दोबारा हिस्सा बने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को

Cabinet में जगह मिलना तय माना जा रहा है। वहीं सपा छोड़कर भाजपा में

शामिल हुए दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

राजभर के एनडीए और दारा सिंह चौहान के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही

उनके Cabinet में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

यह भी पढ़ें :Cabinet: योगी कैबिनेट बैठक में औद्योगिक निवेश नीति समेत 22 प्रस्तावों पर मुहर, जानें अहम फैसले

घोसी उपचुनाव में मिली हार के बाद राजभर और चौहान दोनों निशाने पर थे।

राजभर लगातार कर रहे थे दावा

हालांकि, भाजपा नेतृत्व से हुई बातचीत का दम भरते हुए राजभर लगातार मंत्री बनाए जाने का दावा कर रहे थे।

वहीं घोसी में बतौर भाजपा प्रत्याशी मिली हार से बैकफुट पर आए दारा सिंह चौहान ने भी

Cabinet में अपनी संभावनाएं बरकरार रखने के लिए लखनऊ-दिल्ली एक कर दिया था।

उपचुनाव हारने के बावजूद चौहान को मंत्रिमंडल में स्थान देने से पार्टी कार्यकर्ताओं में अच्छा संदेश न जाने के

तर्क को इस आधार पर भी खारिज किया जा रहा है कि पिछले विधानसभा चुनाव में कौशांबी से हारने के बाद

भी केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री का ओहदा दिया गया था।

बिहार जातिगत जनगणना से गर्माया मुद्दा

इसी बीच बिहार में जाति आधारित गणना के नतीजे सार्वजनिक किए जाने के बाद

यह मुद्दा देश और प्रदेश में भी गरमा गया है। पिछड़ी और अति पिछड़ी जातियों के संख्या बल को देखते हुए

भाजपा भी इन्हें साधने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती है।

ऐसे में पूर्वांचल के कई जिलों में राजनीतिक प्रभाव रखने वाली राजभर

और लोनिया चौहान बिरादरियों को साधने के लिए दोनों नेताओं को

नवरात्र के दौरान योगी सरकार में शामिल किया जा सकता है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...