Bride: लाल जोड़ में सजी दुल्हन दूल्हे का करती रही इंतजार, नहीं आई बारात, थाने पहुंचा मामला

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Bride: लाल जोड़ में सजी दुल्हन दूल्हे का करती रही इंतजार, नहीं आई बारात, थाने पहुंचा मामला

Bride: मुरादाबाद जिले के कुंदरकी में मेहंदी लगाकर दुल्हन दिन भर अपने होने वाले पति का इंतजार करती रही,

लेकिन दूल्हा बारात लेकर पहुंचा ही नहीं। लाल जोड़ में सजी दुल्हन को जब मामले का पता चला तो उसकी आंखों से

- Advertisement -
- Advertisement -

आंसू निकलने लगे। पंडाल में खाना बन रहा था। आंगन में दहेज का सामान सजा हुआ था।

वहीं घर में मेहमानों का जमावड़ा लगा था। इस तरह बारात न आने की जानकारी पर

निकाह की खुशियां गम में बदल गईं। लड़की पक्ष ने डायल 112 को फोन कर बुला लिया।

पुलिस ने लड़की पक्ष को थाने ले गई। बारात बांकीपुर से जलालपुर आनी थी।

कुंदरकी के जलालपुर निवासी मरहूम गरीब किसान अनवार हुसैन की बेटी शबाना बी का निकाह बांकीपुर निवासी

वाहिद हुसैन के बेटे उवैश से तय किया था। रविवार को बरात आनी थी। दुल्हन के भाई ने बताया,

उसकी बहन का प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके बाद पंचायत हुई थी। पंचायत में निकाह पर सहमति बनी थी।

परिवार वाले निकाह में आए मेहमानों को खाना खिला रहे थे। लेकिन काफी समय बीतने के बाद बारात नहीं आई।

बताया कि दूल्हा पक्ष के लोगों ने शादी में जो मांगा था, हमने उससे भी बढ़कर दिया।

दहेज के समान के साथ-साथ डेढ़ लाख कैश भी दे रहे थे। लेकिन बारात नहीं आई।

जब कारण जानने की कोशिश की गई तो लड़के और उसके परिवार के फोन बंद थे।

जब दुल्हन (Bride) को बारात न आने की सूचना मिली तो वह हैरान रह गई।

बारात न आने से दुल्हन हाथ में मेहंदी लगाए ही बैठी रही। वही दुल्हन ने खुद 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन को अपने साथ थाने ले आई। दुल्हन ने बताया कि वह दिल में सपने सजाए

दूल्हे के इंतज़ार कर रही है। फिलहाल दुल्हन (Bride) पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...