Bride: नई नवेली दुल्हन की मौत, एक दिन पहले ही हुई थी शादी…
Bride: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक ही दिन पहले ब्याही दुल्हन की मौत का मामला सामने
आया है। घटना के बाद जश्न में डूबे घर में मातम पसर गया।
- Advertisement -
- Advertisement -
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है। मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने मंगलवार को बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गहरपुर
गांव निवासी सैय्यद के बेटे मुख्तार अहमद (22) की शादी जौनपुर जिले में
मोहम्मद यूनुस की बेटी रोशनी (21) से विगत शनिवार को हुई थी।
रविवार को वलीमे की दावत का आयोजन देर रात तक चला।
इस बीच, रोशनी की तबीयत खराब हो गई। लगातार उल्टी-दस्त से परेशान रोशनी को परिजन
सोमवार को अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शाम को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक ने
बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
